..................... Saif Ali Khan's first look from 'Vikram Vedha' released, Hrithik Roshan wrote this caption! 'विक्रम वेधा' से सैफ अली खान का फर्स्ट लुक रिलीज, ऋतिक रोशन ने लिखी इतनी बड़ी बात! - Hindi Filmibeat

'विक्रम वेधा' से सैफ अली खान का फर्स्ट लुक रिलीज, ऋतिक रोशन ने लिखी इतनी बड़ी बात!

साउथ रीमेक विक्रम वेधा लंबे समय से खबरों का हिस्सा है और बीते दिन ऐलान हुआ था कि इस फिल्म से आज यानि 24 फरवरी को सैफ अली खान का फर्स्ट लुक रिलीज किया जाएगा जो कि हो चुका है। सैफ अली खान का फर्स्ट लुक इस फिल्म से सामने आ चुका है और इसको काफी पसंद किया जा रहा है। सुपरस्टार ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म को लेकर फैंस कितने एक्साइटेड हैं ये किसी से भी छिपा नहीं है।

इस फर्स्ट लुक के सामने आते ही सोशल मीडिया पर धमाका हो गया है और सैफ अली खान के फैंस इसको साझा करते हुए रिएक्ट कर रहे हैं। ऐसा कहा जास रहा है कि,

vikram vedha, saif ali khan, hrithik roshan, विक्रम वेधा, सैफ अली खान, ऋतिक रोशन

फिल्म काफी धमाकेदार होने वाली है और इस तरह के फिल्म में दोनों सितारे पहली बार धमाका करेंगे। ऋतिक रोशन ने सैफ अली खान के इस लुक को साझा किया है और लिखा है..

ऋतिक ने किया पोस्ट

ऋतिक ने किया पोस्ट

''विक्रम, एक बेहतरीन अभिनेता और एक सहकर्मी के साथ काम करना जिसकी मैंने वर्षों से प्रशंसा की है, एक ऐसा अनुभव होने जा रहा है जिसे मैं संजो कर रखूंगा। इंतजार नहीं कर सकता!'' इसको काफी पसंद किया गया है।

ऋतिक ने कुछ समय पहले किया था पोस्ट

ऋतिक ने कुछ समय पहले किया था पोस्ट

जनवरी में ऋतिक ने वेधा के रूप में अपना लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया था। काला कुर्ता, काला धूप का चश्मा और खून से सना चेहरा पहने हुए, ऋतिक ने वेधा के रूप में अपने प्रशंसकों को अपने पहले लुक से रोमांचित कर दिया।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

ऋतिक ने अपने लुक को गिराते हुए इसे कैप्शन दिया था। वर्कफ्रंट पर सैफ अली खान और ऋतिक रोशन अपनी अपनी फिल्मों को लेकर बिजी हैँ। ऋतिक रोशन फाइटर को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं और लगातार इसकी भी शूटिंग चल रही है।

आदिपुरुष का हिस्सा होंगे

आदिपुरुष का हिस्सा होंगे

बात करें सैफ अली खान तो वो काफी जल्दी आदिपुरुष का हिस्सा होंगे और इस फिल्म में उनके साथ प्रभास नजर आने वाले हैं। सैफ अली खान निगेटिव रोल के साथ धमाका करेंगे और रावण का किरदार निभाएंगे।

फिल्म का बजट

फिल्म का बजट

फिल्म का बजट काफी बड़ा है और फैंस के लिए किसी सरप्राइज पैकेस से कम नहीं होगा। बात करें विक्रम वेधा की तो इस फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान होना अभी बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X