बदल गई सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान की रिलीज डेट? ये है बड़ा कारण
सुपरस्टार सैफ अली खान इस समय एक फिल्म को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं जिसका नाम लाल कप्तान है। इस फिल्म में वो एक नागा साधु का रोल कर रहे हैँ। इस तरह के किरदार में शायद ही पहले कोई लीड एक्टर नजर आया होगा। सैफ अली खान की इस फिल्म को लेकर खबर थी कि फिल्म आने वाले 6 सितबर को रिलीज कर दी जाएगी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पता चला है कि फिल्म की रिलीज डेट अब बदल दी गई है।
गौरतलब है कि 30 अगस्त को नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' रिलीज होने वाली थी जिसे 'साहो' की रिलीज की वजह 6 सितंबर को रिलीज किया जायेगा।

आनंद एल. राय प्रोड्यूसर नहीं चाहते हैं कि उनकी फिल्म लाल कप्तान का किसी दूसरी बड़ी फिल्म से भिड़े। यही कारण है कि उन्होने फिल्म की रिलीज डेट को बदलने का फैसला किया है।
हालांकि अभी तक ये नहीं पता चला है कि फिल्म की नई रिलीज डेट क्या होने वाली है। लेकिन इतना तय है कि सैफ अली खान की ये धमाकेदार फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने वाली है। सैफ अली खान का एक लुक भी वायरल हुआ था जो कि लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications