नहीं टकराएंगे दो KHAN.. टल गया 2017 का धमाकेदार CLASH.. फाइनल है!
2017 में एक के बाद एक सैफ अली खान चार फिल्मों के साथ तैयार दिख रहे हैं। रंगून रिलीज हो चुकी है.. जबकि कलाकंदी, शेफ और बाज़ार अभी भी लिस्ट में शामिल है। शेफ अक्टूबर में रिलीज हो रही है.. जबकि अफवाह थी कि बाज़ार दिसंबर में रिलीज होगी।
रिपोर्ट्स थी कि बाज़ार के निर्माता फिल्म को क्रिसमस पर रिलीज करना चाह रहे हैं। हम्म.. अब क्रिसमस पर कौन सी फिल्म आ रही है.. यह तो सब जानते हैं.. जी हां, सलमान खान की टाईगर जिंदा है।

बहरहाल, ट्रेड सूत्रों की मानें तो सैफ अली खान किसी भी हाल में टाईगर जिंदा है के सामने अपनी फिल्म नहीं लाएंगे। हालांकि बाज़ार विषय प्रधान फिल्म है.. जबकि टाईगर जिंदा है एक्शन फिल्म। फिर भी सैफ सलमान से टक्कर नहीं लेंगे।
बता दें, जॉन अब्राह्म की फिल्म परमाणु 8 दिसंबर को रिलीज हो रही है। जबकि उसके बाद 15 दिसंबर खाली है.. लिहाजा, फिल्म बाज़ार के निर्माता अब 15 दिसंबर लॉक कर सकते हैं।
यहां जानें और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं सैफ अली खान-


Click it and Unblock the Notifications