सलमान की फिल्म में दिखेंगे ये एक्टर.. Hint- सलमान के छोटे भाई..
[बॉलीवुड न्यूज] सैफ अली खान आज भले ही फिल्मों के मामले में बुरे दौर से गुजर रहे हों, लेकिन उनके पास फिल्मों की कमी नहीं है। जी हां, ताजा खबर के मुताबिक सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन की अगली फिल्म के लिए सैफ अली खान को फाइनल कर लिया है।
सलमान अपनी बीईंग ह्यूमन प्रोडक्शन के बैनर तले अगली फिल्म बनाने को तैयार हैं। फिल्म का नाम है 'जुगल बंदी', लेकिन इस फिल्म में आपको सलमान नहीं, बल्कि सैफ अली खान दिखेंगे।
जी हां, एक ओर सलमान करीना कपूर खान के साथ फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर उन्होंने सैफ को जुगल बंदी के लिए फाइनल किया है। हम्मम....लगता है सलमान इस फैमिली के कुछ ज्यादा ही करीब हो रहे हैं।
DETAILS: जानें क्या है सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान'..
याद दिला दें, हम सलमान खान और सैफ अली खान को फिल्म हम साथ साथ हैं में भी साथ देख चुके हैं। जहां सैफ सलमान के छोटे भाई बने थे। बहरहाल, बुरे समय में साथ देकर सलमान के रियल लाइफ में भी बड़े भाई का फर्ज निभाया है।
इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू हो जाएगी। फिल्म का निर्देशन करेंगे समीर शर्मा। जबकि अभी बाकी स्टारकास्ट की तलाश जारी है। समीर शर्मा ने इससे पहले 'लव-शव दे चिकन खुर्राना' का निर्देशन किया है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications



