रितेश संग सैफ करेंगे कॉमेडी!
साजिद खान ने अभी तक डरना जरुरी है, हे बेबी, हाउसफुल और हाउसफुल 2 फिल्में बनाई हैं। इन सभी फिल्मों में से कुछ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता मिली है और अब हिम्मतवाला के बाद साजिद खान एक बार फिर से कॉमेडी स्टाईल में वापस जाकर एक कॉमेडी फिल्म बनाने वाले हैं। अभी तक फिल्म का टाइटल नहीं तय हुआ है लेकिन फिल्म में जैकलीन फर्नाडीज और सोनल चौहान को भी कास्ट किया गया है। साजिद खान के लिए ये पहला मौका होगा जब सैफ अली खान के साथ वो काम करेंगे हालांकि कुछ समय पहले खबर आई थी कि साजिद खान सैफ अली खान के साथ साजिद नाडियावाला द्वारा बनाई जा रही फिल्म जुड़वा सीक्वल मे काम करने वाले थे लेकिन फिल्हाल इस फिल्म से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है।
सैफ अली खान और रितेश देशमुख की ये अनोखी और नयी जोडी़ परदे पर किस तरह दर्शकों का एंटरटेनमेंट करती है ये देखने वाली बात होगी। वैसे साजिद खान जो कि खुद एक बेहतरीन कॉमेडियन रह चुके हैं को कॉमेडी की अच्छी समझ है। उनकी कॉमेडी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन भी किया है। अब देखना ये है कि क्या रितेश और सैफ की जोड़ी के बीच भी साजिद एक बेहतीरन बॉंडिंग बनाकर एक अच्छी और स्वस्थ्य कॉमेडी बना पाएंगे और क्या दर्शकों को ये जोड़ी भाएगी।


Click it and Unblock the Notifications
