सैफ अली खान ने सोशल मीडिया पर ना होने की बताई दिलचस्प वजह, खुद की खोली पोल
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अब तक सोशल मीडिया से दूर हैं। उनके फैंस इंतजार करते हैं कि, वो आखिर कब सोशल मीडिया पर आएंगे। जबकि, करीना कपूर भी लंबे समय तक सोशल मीडिया से दूर रहने के बाद इंस्टाग्राम पर कदम रखा और काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं, सैफ अली खान के बच्चे सारा और इब्राहिम, साथ ही उनकी बहनें सोहा और सबा भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।
अब सैफ अली खान ने 'द कपिल शर्मा शो' में सोशल मीडिया पर ना होने का बड़ा ही दिलचस्प कारण दिया है जिसे सुनकर आप भी हंस कर लोटपोट होने लगेंगे। सैफ अली खान ने कहा है कि, वो सोशल मीडिया पर इसलिए नहीं हैं क्योंकि, उन्हें अब तक आईडी ही नहीं मिली है। सैफ ने कहा कि, कई बार उन्होंने सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाना चाहा लेकिन, उनके नाम की इतनी आईडी है कि उन्हें खुद के लिए ही कोई आईडी नहीं मिली।

साथ ही सैफ अली खान ने कहा- 'सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा तनाव है और यहां हर किसी को झूठ बोलना पड़ता है। और वो इस तनाव और झूठ से दूर रहना चाहते हैं इसलिए सोशल मीडिया से भी दूर हैं। उन्होंने ये भी कहा कि जब आप सोशल मीडिया पर होते हैं तो दूसरों की तारीफ करने का भी काफी दवाब होता है और वह ऐसा नहीं कर पाते हैं।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में सैफ अली खान की 'विक्रम वेधा' रिलीज हुई है। फिल्म में वो और ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की जमकर तारीफ हुई है। वहीं, अगले साल जनवरी में उनकी फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास ने राम तो सैफ अली खान ने रावण की भूमिका निभाई है। उनका फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











