सैफ अली खान को मिला 'रेस 4' का ऑफर? एक्टर ने किया रिवील, कहा- 'इन चीजों के बारे में सोचना बंद कर दिया है'
रेस फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म को लेकर अफवाहें काफी तेज थीं। बताया गया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरु हो चुका है और रेस 4 में एक बार फिर सैफ अली खान नजर आने वाले हैं। हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान से इस बारे में सवाल किया गया है, तो एक्टर ने साफ तौर इससे इंकार किया है।
रेस और रेस 2 में सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी और दोनों फिल्में सुपरहिट रही थीं। वहीं, रेस 3 में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया था। रेस 3 को निगेटिव प्रतिक्रिया मिली थी। लिहाजा, रिपोर्ट्स हैं कि मेकर्स एक बार फिर सैफ को फ्रैंचाइजी में वापस लाना चाह रहे हैं।
Recommended Video

बहरहाल, रेस 4 पर बात करते हुए सैफ अली खान ने कहा, "मैंने इन चीजों के बारे में सोचना बंद कर दिया है। मैं सोच रहा था कि 'रेस' के साथ क्या किया जा सकता है, क्योंकि सीक्वल बनाना बहुत मुश्किल है। आपको निर्माता रमेश तौरानी से पूछना चाहिए कि इसे लेकर उनकी क्या प्लानिंग है? मुझे नहीं पता कि 'रेस 4' बनेगी या नहीं। पहले इस फिल्म की स्क्रिप्ट देखनी होगी और वैसे भी किसी ने मुझे 'रेस' ऑफर नहीं की है।"


Click it and Unblock the Notifications