Vikram Vedha क्या ऋतिक रोशन बन सकते हैं सैफ अली खान के करियर तबाह होने की वजह? एकटर ने किया बड़ा खुलासा
फिल्म विक्रम वेधा में सैफ-ऋतिक ने एकसाथ 20 साल बाद काम किया। अब ऋतिक के साथ सैफ का काम करने का अनुभव कैसा रहा इस पर एक्टर ने फीडबैक दिया।
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान लगभग 2 दशक बाद फिल्म विक्रम वेधा में नजर आए। दोनों को आखिरी बार फिल्म 'ना तुम जानो ना हम' में देखा गया था। यही वजह है कि लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर दोनों की कैमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। इस बीच सैफ अली खान ने ऋतिक रोशन के साथ लंबे समय बाद स्क्रीन शेयर करने का अनुभव साझा किया।

सैफ अली खान को मिली थी चेतावनी
फिल्म विक्रम वेधा में सैफ अली खान जहां पुलिसवाले के किरदार में नजर आए। तो वहीं ऋतिक रोशन गैंगस्टर वेधा के रोल में दिखाई दिए। फिल्म में सैफ अली खान को ऋतिक रोशन ने पूरी तरह से परेशान कर दिया था। इस बीच सैफ ने खुलासा किया कि लोगों ने उन्हें ऋतिक के साथ काम करने के लिए चेतावनी दी थी।
ऋतिक की वजह से बर्बाद हो सकता है करियर
बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा कि, ऋतिक रोशन के साथ काम करना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी। क्योंकि वह हर किरदार में फिट बैठते हैं। सैफ ने ये भी खुलासा किया कि, ऋतिक के साथ काम करने के लिए उन्हें कैसे रिव्यू मिले। एक्टर ने बताया कि ऋतिक के साथ काम करने के लिए लोगों ने उन्हें चेतावनी दी थी कि उन्हें ऋतिक के साथ काम नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे उनका करियर खत्म हो सकता है।
फिल्म विक्रम वेधा इस दिन हुई रिलीज
आपको बता दें कि फिल्म विक्रम वेधा 30 सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म को फैंस की ओर से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह फिल्म तमिल फिल्म का रीमेक है। जिसमें अभिनेता आर माधवन और विजय सेतुपति मुख्य भूमिक में नजर आए थे। साथ ही फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कमाई करने में कामयाब रही।


Click it and Unblock the Notifications











