अपनी कमाई से सैफ अली खान ने खरीदा 800 करोड़ का पटौदी पैलेस कहा- बिना इसके हम कुछ भी नहीं
सुपरस्टार सैफ अली खान अक्सर पटौदी पैलेस अपने परिवार के साथ जाया करते हैं। सैफ नवाब परिवार से आते हैं। उनके पिता लोकप्रिय दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान हरियाणा के पटौदी रियासत से ताल्लुक रखते थे। जिसकी चर्चा कई बार हो चुकी है। यही वजह है कि सैफ को छोटे नवाब कहा जाता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी ही विरासत के पैलेस को पाने के लिए सैफ को अपनी फिल्मों की कमाई को देना पड़ा है। जी हां, पटौदी पैलेस को लेने के लिए सैफ को करोड़ों की कीमत चुकानी पड़ी है।

खुद इसका जिक्र सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में किया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता के निधन के बाद पटौदी पैलेस किराए पर चला गया था और उसको वापस पाने को लिए उनको कीमत चुकानी पड़ी थी। यहां देखिए पैलेस की तस्वीरें और सैफ का खुलासा..


Click it and Unblock the Notifications