..................... Saif Ali Khan Reveals He Was Asked To Hide His Marriage With Amrita Singh Early In Career - Hindi Filmibeat

13 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी करते ही डर गए थे सैफ अली खान, लोगों ने दी थी करियर बर्बाद होने की चेतावनी

Saif Ali Khan: सैफ अली खान बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता है और आपको बता दें कि वह अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपने निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सैफ अली खान ने अपने करियर की शुरुआत में ही 13 साल बड़ी अमृता सिंह उसे प्यार कर लिया और गुपचुप शादी भी कर ली। लेकिन इस बात का असर उनके करियर पर भी देखने को मिला।

Saif Ali Khan

शादी छुपाने की मिली थी सलाह

सैफ अली खान ने खुलासा किया कि शुरुआत में उन्हें अमृता सिंह के साथ में अपनी शादी को सीक्रेट रखने के लिए कहा गया था। उन्हें लोग शादी छुपाने की सलाह दिया करते थे। न्यूज़ 18 के साथ बातचीत के दौरान एक्टर ने बताया कि "मुझे अच्छे से याद है कि एक सीनियर एक्टर ने मुझे कहा था कि मैं किसी को भी ना बताऊं कि मैं शादीशुदा हूं। मुझे नहीं पता कि उन्होंने मुझे ऐसा क्यों कहा। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि वह कहना चाह रहे थे कि इससे मेरी इमेज और फैन फॉलोइंग खराब हो सकती है। यह अब तक की सबसे खराब और अजीब सलहाती जो किसी ने मुझे दी थी।"

फिल्मी परिवार से होने के बावजूद भी की मेहनत

सैफ अली खान ने खुलासा किया था कि एक फिल्मी परिवार से होने के बावजूद भी उनका सफर इतना आसान नहीं रहा। इसमें बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक फिल्म मेकर ने उन्हें पुलिस वाले का रोल न करने की चेतावनी दे दी थी क्योंकि उनके अनुसार वह पुलिस के रोल में मजाकिया लगते। इसीलिए सैफ अली खान का सबसे बड़ा डर यही बन गया था कि कहीं उनका मजाक ना बन जाए।

अपना मजाक नहीं बनवाना चाहते थे सैफ अली खान

सैफ अली खान ने इस पर बात करते हुए कहा कि "जब मैं काम करना शुरू किया था तो मेरा मकसद यही था कि लोग मुझ पर हंसे ना। मेरे एक डायरेक्टर ने मुझे एक बार कहा था कि लोग जूते मारेंगे और जब यह फिल्म चंदन सिनेमा हॉल में चलेगी तो लोग मुझ पर हंस भी सकते हैं। मुझसे नफरत भी कर सकते हैं और मैं काम से भी हाथ धो बैठ सकता हूं।"

अभिनेता ने खुलासा किया कि "जब पहली बार एक्टर्स एक्टिंग करते हैं तो वह यह नहीं चाहते हैं कि कमरे के सामने वह बेवकूफ नजर आए और लोग उनकी खिल्ली उडाएं। एक बार जब आप शुरुआती दौर को पार कर देते हैं तो शायद आप मिस्टर बच्चन बनना चाहते हैं। लेकिन शुरुआत इसी सोच के साथ में होती है। मैंने अपने काम में बहुत मेहनत की है और अपने वर्क एथिक्स को भी बहुत ईमानदारी से किया है।"

सैफ अली खान की पर्सनल लाइफ

अभी के वक्त में सैफ अली खान अपने प्रोफेशनल करियर में काफी अच्छा काम कर रहे हैं। लेकिन अगर हम उनकी पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो अमृता सिंह से तलाक के बाद में उन्होंने करीना कपूर से साल 2012 में शादी कर ली थी। शादी के बाद में दोनों के दो बीते हुए जिनका नाम तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान है। पहली शादी से भी एक्टर को दो बच्चे हैं जिसका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X