Saif Ali Khan ने हमले की रात का बताया पूरा सच, बेटे के साथ पहुंचे थे अस्पताल, क्यों नहीं गई थी पत्नी करीना?

Saif Ali Khan On Attack Night

Saif Ali Khan On Attack Night: सैफ अली खान के घर पर 16 जनवरी को हमला हुआ था और तभी से लगातार वह सुर्खियों में है। दरअसल हमलावर ने एक्टर की पीठ पर छह बार बहुत ही बेरहमी के साथ में चाकू से वार कर दिया था। बाद में एक्टर लीलावती अस्पताल में भर्ती भी हुए और उनकी दो बड़ी सर्जरी भी हुई थी। जहां पर उनकी रीढ़ की हड्डी से 3 इंच का चाकू का ब्लड भी निकाला गया।

हालांकि आपको बता दें कि सैफ अली खान के फैंस ने तो उनका सपोर्ट किया और वही काफी सारे लोगों ने इसको सिर्फ पब्लिसिटी का नाम दिया। लेकिन अब हाल ही में एक्टर ने खुद इस मामले पर खुलासा किया है और बताया कि उनके घर पर किस तरीके से हमलावर ने हमला किया था।

सैफ अली खान ने बताया कि उन्होंने अकेले ही घुसपैठिए से मुकाबला किया था और हमलावर के पास में दो चाकू भी थे। अभिनेता ने यह भी बताया कि हमलावर ने उनकी गर्दन पर या फिर रीड की हड्डी पर अगर ज्यादा बार हमला कर दिया होता तो वह पैरालाइज्ड हो सकते थे।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने बताया कि वह करीना के साथ में अपने कमरे में सो रहे थे। तकरीबन 2:00 बजे एक हाउस हेल्प ने उनको बताया कि एक घुसपैठिया बेटे जेह के रूम में घुसकर उससे पैसे मांग रहा है। नकाबपोश घुसपैठिए के पास में दो चाकू भी थे।

सैफ अली खान ने इस पर कहा कि "मैंने देखा कि एक आदमी जेह के बिस्तर पर दो डंडे (दूर से चाकू डंडे जैसा दिखा) पकड़े हुए था। लेकिन वह एक हेक्सा ब्लेड था।" लेकिन एक्टर ने बताया कि उन्होंने हमलावर को पकड़ लिया था और उसको नीचे खींच लिया था। हालांकि उसके पास में हथियार था और उसने सैफ अली खान की पीठ और गर्दन पर चाकू से वार कर दिया।

सैफ अली खान ने यह भी खुलासा किया कि एड्रेनालाईन रश की वजह से उनको पहले तो एहसास नहीं हुआ था कि उनको चाकू मारा गया है। अभिनेता ने बताया कि "कुछ वक्त बाद मैं इसको संभाल नहीं पा रहा था क्योंकि दो चाकू हरकत में थे और मैं बस यही प्रार्थना कर रहा था कि कोई इस आदमी को इस समय मुझसे दूर कर दे।"

लेकिन आपको बता दें कि तब सैफ अली खान की हाउस हेल्प गीता बीच में आ गई थी और घुसपैठिए को सैफ अली खान से दूर खींचने में कामयाब हुई। अब सैफ अली खान ने बताया कि हमलावर को जेह के कमरे में भी बंद कर दिया गया था। हालांकि वह बच्चों के बाथरूम में इस ड्रेन पाइप से भागने में सफल साबित हुआ और यही से वह अंदर भी आया था।

सैफ अली खान ने बताया कि करीना, जेह को तैमूर के कमरे में ले गई थी जिससे कि वह सेफ रहे। साथी एक्टर ने यह भी बताया कि तब उनके घर पर कोई भी ड्राइवर नहीं था और सिर्फ एक हाउस हेल्प हरि था। इसीलिए वह ऑटो रिक्शा से अस्पताल गए। तब तैमूर ने भी उनके साथ जाने की जिद की और सवाल भी किया कि क्या आप मरने वाले हो? खान की सैफ ने जवाब में नहीं कहा।

जब सैफ अली खान हॉस्पिटल गए थे तो काफी सारे लोगों ने यह भी सवाल उठाया था कि करीना कपूर उनके साथ में क्यों नहीं गई? इस पर सैफ अली खान ने बताया कि तैमूर के साथ वह अस्पताल गए थे और उनकी पत्नी छोटे बेटे जेह को सुरक्षित रखने के लिए बहन करिश्मा के घर पर चली गई थी। हालांकि सैफ को अस्पताल पहुंचने के बाद अपनी चोट की गंभीरता का एहसास हुआ था।

Read more about: saif ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X