हाई सिक्योरिटी के बीच डिस्चार्ज होकर घर लौटे Saif Ali Khan, ऐसी हालत देख हैरान हैं लोग

Saif Ali khan Return home after discharged form hospital: गुरुवार को सैफ अली खान पर हमला हुआ था। जिस वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। सैफ अली खान पिछले 5 दिनों से लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। वहीं आज मंगलवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। सैफ अली खान को हाल ही में हाई सिक्योरिटी के साथ घर आते देखा गया।
सैफ को देख यूजर्स ने किए यूं कमेंट
वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि सैफ अली खान व्हाइट शर्ट-जींस और काले चश्मे में नजर आ रहे हैं। सैफ अली खान के लुक को देख लोगों की जमकर टिप्पणियां आ रही हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सो फिट एंड हैंडसम हमेशा की तरह। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 6 वार बाल भी बाका नहीं कर पाए रियल हीरो। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे कौन डिस्चार्ज होकर आता है अस्पताल से ऐसा लग रहा शूटिंग हो रही हो।
गुस्से में दिखीं करीना कपूर खान
सैफ अली खान के साथ-साथ करीना कपूर खान का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कार में बैठ जमकर गुस्सा करती नजर आ रही हैं। करीना कपूर फोन पर बुरी तरह से झगड़ी दिख रही है। करीना कपूर का ये अंदाज देख फैन्स उनके लिए चिंता जता रहे हैं। वहीं कमेंट्स में भी लंबी लाइन लग गई है। फैन्स करीना से पूछ रहे हैं सब ठीक तो है ना। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- सैफ तो ठीक लग रहे हैं तो करीना इतनी गुस्से में क्यों हैं।


Click it and Unblock the Notifications











