Saif Ali Khan ने हटवा लिया पत्नी Kareena के नाम का टैटू, लोगों ने कहा- 'अब ये बीवी भी बदलेगा'

SAIF KAREENA

Saif Ali Khan Tattoo: सैफ अली खान और करीना कपूर खान को बॉलीवुड का हैप्पी और आइडियल कपल कहा जाता है। इन्होंने 16 अक्टूबर 2012 को शादी कर ली और वे दो बेटों, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के माता-पिता हैं।

कई साल पहले, एक्टर ने उस वक्त लोगों को हैरान कर दिया था, जब उन्होंने डेटिंग के शुरुआती दौर के दौरान ही अपने हाथ पर करीना के नाम का टैटू बनवाया था। ये टैटू काफी बड़ा था और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया था। लेकिन हाल ही में एयरपोर्ट पर सैफ को पिछले टैटू को कवर करते हुए एक नए टैटू के साथ देखा गया था।

सैफ के हाथ में करीना का नाम ना देखने के बाद लोगों ने सैफ को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने पूछा-'क्या नवाब साहब तीसरी शादी करने जा रहे हैं?', दूसरे यूजर ने पूछा- 'चार दिन की चांदनी, अब वो दो बच्चों की मां', तीसरे यूजर ने कहा- 'अभी टैटू बदला है, अब घरवाली बदलेगा'। एक और यूजर ने लिखा- 'अबकी बार तलाक तैयार'।

आपको बता दें, सैफ और करीना ने 2007 में डेटिंग शुरू की और 10 साल की उम्र के अंतर और अलग-अलग धार्मिक बैकग्राउंड के बावजूद, उन्होंने कई साल पहले शादी कर ली। उनकी प्रेम कहानी 2007 की फिल्म टशन के सेट पर शुरू हुई, जिसमें अक्षय कुमार और अनिल कपूर भी थे।

करीना से शादी करने से पहले सैफ की शादी फेमस एक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई थी; 2004 में वे अलग हो गए। इस एक्स कपल के दो बच्चे हैं, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ को आखिरी बार 'आदिपुरुष' में देखा गया था। इस फिल्म में सैफ के अलावा प्रभास और कृति सेनन भी लीड रोल में थे। इसके बाद, वह जान्हवी कपूर और जूनियर एनटीआर के साथ देवरा: पार्ट 1 में दिखाई देंगे। यह फिल्म 10 अक्टूबर, 2024 को रिलीज के लिए तैयार है।

Read more about: saif ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X