सैफ अली ने ठुकराए 30 करोड़

इसमें कोई शक नहीं कि सैफ ने पिछले दिनों तेजी से एक हॉट एक्टर के बतौर बॉलीवुड में अपनी जगह तैयार की है. हाल में रिलीज फिल्म रेस के सितारों में वे खुद एक बड़ा आकर्षण हैं और रेस को ओम शांति ओम के बाद रिलीज हुई पहली बड़ी फिल्म माना जा रहा है.
इसके बावजूद जब सैफ को 30 करोड़ का प्रस्ताव आया तो उन्होंने कोई उतवलापन नहीं दिखाया. सैफ ने बताया कि उस प्रोजेक्ट में उनकी दिलचस्प नहीं थी. सिर्फ पैसा कमाने की बजाए वे कुछ अच्छा काम करना चाहते हैं.
फिल्म ओमकारा में अपने किरदार से सबको चौंकाने वाले सैफ आगे भी अपने रोल को लेकर बहुत सतर्क हैं. उन्होंने कहा कि वे बहुत सी फिल्मों में काम करने की बजाय साल में 2-3 प्रोजेक्ट्स पर ही काम करना चाहेंगे, जिसमें उनके लिए चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं हों.


Click it and Unblock the Notifications