बंटी और बबली 2 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, सैफ और रानी ने जारी किया टीजर वीडियो
यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म बंटी और बबली 2 की रिलीज में चंद दिन बाकी है। सैफ अली खान और रानी मुखर्जी एक बार फिर 12 साल के बाद इस फिल्म के जरिए नजर आने वाले हैं। बंटी और बबली 2 वर्ल्डवाइड 19 नवंबर 2021 को रिलीज के लिए तैयार है। इससे पहले फिल्ममेकर्स ने बंटी और बबली 2 का टीजर वीडियो रिलीज कर दिया है।
इसी के साथ बंटी और बबली 2 से नई घोषणा भी हो गई है। सैफ अली खान की फिल्म बंटी और बबली 2 के ट्रेलर रिलीज की तारीख भी सामने आ चुकी है। टीजर वीडियो के जरिए ये सामने आया है कि बंटी और बबली 2 का ट्रेलर 25 अक्टूबर को रिलीज होगा।

बंटी और बबली 2 को वरुण वी शर्मा ने निर्देशित किया है। वरुण इससे पहले यशराज फिल्म्स की ब्लॉकबस्टर फिल्म सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों में अस्सिटेंट डायरेक्टर की भूमिका निभाई थी।
बंटी और बबली 2 के टीजर वीडियो की बात करें तो इसमें सैफ अली खान और रानी मुखर्जी के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और इस फिल्म से डेब्यू कर रही शरवरी नजर आ रही हैं। चारों के बीच नोकझोंक नजर आती हैं। तो सैफ - रानी बताते हैं कि दोनों 12 साल के बाद फिरसे साथ में काम करने जा रहे हैं।
सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह आदिपुरुष में नजर आएंगे। आदिपुरुष में वह रावण की भूमिका में नजर आएंगे और इस फिल्म में वह पहली बार साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ काम करने वाले हैं। इससे पहले सैफ भूत पुलिस में नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications