..................... कोरोना का कहर: सैफ अली खान की फिल्म पर लगा ग्रहण, बंटी और बबली 2 पोस्टपोन- अब सलमान की 'राधे' पर संकट | Saif ali khan rani mukherjee Bunty Aur Babli 2 release postponed due to Coronavirus - Hindi Filmibeat

कोरोना का कहर: सैफ अली खान की फिल्म पर लगा ग्रहण, बंटी और बबली 2 पोस्टपोन- अब सलमान की 'राधे' पर संकट

पिछले साल कोरोना के चलते देशभर के सिनेमाघर बंद हो गए और फिल्मों की रिलीज डेट शिफ्ट कर दी गई। लेकिन इस साल कोरोना का जब प्रभाव कम हुआ तो मेकर्स ने बड़ी फिल्मों का ऐलान किया तो फिल्मों की रिलीज डेट घोषित की। लेकिन कोरोना का कहर एक बार फिर देशभर में फैलने लगा है। जिसके चलते तालाबंदी व अन्य सख्ती फिर से लागू की जा रही है। ऐसे में एक बार फिर फिल्में पोस्टपोन हो रही है।

अब लेटेस्ट खबर सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की फिल्म बंटी और बबली 2 से आ रही है। खबरें हैं कि सैफ और रानी की फिल्म बंटी और बबली जो कि 23 अप्रैल 2021 को रिलीज होने वाली थी, इसे फिल्ममेकर्स ने पोस्टपोन कर दिया है। अब अप्रैल में फैंस को ये फिल्म देखने को नहीं मिलेगी। बताया जा रहा है कि यशराज फिल्म्स बंटी और बबली की रिलीज डेट का ऐलान हालात सामान्य होने के बाद करेगा।

saif ali khan

बंटी और बबली में सैफ और रानी के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी भी है। जिसकी कुछ फोटोज फैंस पहले ही देख चुके हैं। याद दिलवा दें यशराज फिल्म्स ने कुछ दिन पहले ही अपने बैनर तले बनी 5 बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट घोषित की थी। जिसमें संदीप और पिंकी फरार, बंटी और बबली, पृथ्वीराज, शमशेरा और जयेशभाई जोरदार जैसी फिल्में शामिल थीं।

अब सलमान खान की राधे पर मंडरा रहा संकट

अब सलमान खान की राधे पर मंडरा रहा संकट

कई फिल्मों की रिलीज डेट के बदल जाने के बाद सलमान खान की राधे पर फैंस की नजरें हैं। खबरें हैं कि कोरोना संकट को देखते हुए राधे की रिलीज डेट में भी बदलाव किया जा सकता है।

हाथी मेरे साथी की रिलीज डेट टली

हाथी मेरे साथी की रिलीज डेट टली

हाल में ही राणा दग्गुबाती की फिल्म हाथी मेरे साथी फिल्म की रिलीज डेट भी पोस्टपोन कर कर दी गई। कोरोना के कहर के चलते ही फिल्ममेकर्स ने ये फैसला लिया था।

क्या सूर्यवंशी की रिलीज डेट भी बदलेगी

क्या सूर्यवंशी की रिलीज डेट भी बदलेगी

हाल में ही एक साल के लंबे इंतजार के बाद अक्षय कुमार की सूर्यवंशी की रिलीज डेट का ऐलान हुआ था। लेकिन अब फिर से पिछले साल जैसे कोरोना वाले हाल बनते दिख रहे हैं। ऐसे में खबरें ये भी आ रही हैं कि एक बार पिर सूर्यवंशी की रिलीज डेट बदल सकती है। खैर अभी ऑफिशियल खबर सामने नहीं आई है।

आमिर खान को हुआ कोरोना, क्या अटकेगी लाल सिंह चड्ढा

आमिर खान को हुआ कोरोना, क्या अटकेगी लाल सिंह चड्ढा

हाल में ही आमिर खान को कोरोना हो गया। जिसके बाद लाल सिंह चड्ढा फिल्म का काम रूक गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि लाल सिंह चड्ढा भी पोस्टपोन हो सकती है।

कार्तिक आर्यन भी कोरोना पॉजिटिव

कार्तिक आर्यन भी कोरोना पॉजिटिव

हाल में ही कार्तिक आर्यन भी कोरोना पाए गए। जबकि वह अपनी आने वाली फिल्म भूल भुलैया की शूटिंग में जुट गए थे। ऐसे में इस फिल्म का काम भी रुक गया है। फिल्म पंडितों की मानें तो फिल्मों पर एक बार फिर ग्रहण लग सकता है। क्योंकि कोरोना के सबसे ज्यादा केसेज फिल्म नगरी मुंबई से ही आ रहे हैं। वहां राज्य सरकार द्वारा सख्ती बढ़ा दी गई है।

वहीं दूसरा बड़ा कारण ये हैं कि बड़े बड़े फिल्म सितारें फिर से कोरोना की चपेत में आ रहे हैं। ऐसे में अन्य स्टार्स कोरोना के भय के चलते काम से छुट्टी ले सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X