बंटी और बबली 2 में सैफ-रानी और शरवरी-सिद्धांत 8 अजीबोगरीब ठग के रुपए में आएंगे नजर!

बंटी और बबली 2 की घोषणा के बाद से, सभी इस बात को जानने के लिए उत्साहित थे कि आखिर फिल्म में अद्भुत ठगों की संख्या कितनी होगी! हमारे पास इससे संबंधित कुछ जानकारी है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े करीबी सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस पारिवारिक मनोरंजन में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और आकर्षक नवोदित शरवरी 8 अजीबोगरीब और अत्यंत बुद्धिमान ठग के रुपए में नजर आएंगे जो दर्शकों को पूरी तरह से लुभाएंगे।

एक ट्रेड सोर्स ने खुलासा किया कि "बंटी और बबली 2 को एक कॉमेडी के तौर पर डिजाइन किया गया है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती है। चूंकि यह ठगों पर आधारित एक फिल्म है, ऐसे में उम्मीद की जाती है कि इसमें बड़े पैमाने पर ठग होंगे जो अद्वितीय और काफी बुद्धिमान हैं। बंटी और बबली 2 इस उम्मीद पर खरा उतरेगी, क्योंकि हमने सुना है कि निर्माता बंटी बबली के दो सेटों के साथ 8 बड़े ठगों को सामने लाएंगे जो अलग-अलग और आकर्षक वेष में ठगी करेंगे!"

 Bunty Aur Babli 2

जब हमने बंटी और बबली 2 के निर्देशक वरुण वी शर्मा, जो वाईआरएफ की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर सुल्तान और टाइगर ज़िंदा है में सहायक निदेशक के रूप में काम कर चुके हैं, से संपर्क किया तो उन्होंने कहा, "बंटी और बबली के इन दो सेट से कितने बुद्धिमान ठगों को लिया गया है, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी। यह ठग कलाकारों की फिल्म है जो दुनिया को यह दिखाने के लिए कि कौन एक बेहतर ठग दंपत्ति है, एक दूसरे को मात देने में लगे रहते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "आप सबसे बड़ी ठगी की उम्मीद कर सकते हैं, क्योंकि हम बंटी और बबली को फिर से शुरू कर रहे हैं और हमें इस तथ्य के साथ न्याय करना है। वे कहते हैं, वास्तव में हमारे पास कुछ खास ठग हैं जो दर्शकों को पसंद आएंगे और हम उनकी प्रतिक्रिया देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। हमने इस फिल्म को एक नॉन-स्टॉप एंटरटेनर के रूप में लिखा है और हमारा लक्ष्य उस वादे को पूरा करना है।"

बंटी और बबली 2 आगामी 19 नवंबर, 2021 को दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। गुदगुदाने वाली यह कॉमेडी अलग-अलग पीढ़ियों के कॉन-स्टार्स के दो सेटों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करेगी, क्योंकि एक-दूसरे को मात देने के लिए वे अलग-अलग वेष में अपनी महारत दिखाते हैं!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X