..................... Saif Ali Khan's Race 2 unseen Pictures, रेस 2 में जॉन और दीपिका का नया लुक - Hindi Filmibeat

Pics: रेस 2 में जॉन और दीपिका का नया लुक

अब्बास मस्तान की रेस 2 अगले साल यानी 2013 की जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर पहले ही काफी खबरें बननी शुरु हो गयी हैं। 2008 में रिलीज हुई फिल्म रेस का यह सीक्वल पार्ट है। रेस में इससे पहले सैफ अली खान, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे। इसके सीक्वल यानी रेस 2 में अक्षय की जगह हॉट जॉन अब्राहम नज़र आएंगे। साथ ही सैफ अली खान और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में होंगे।

रेस में जहां कैटरीना कैफ और बिपाशा बासु थीं वहीं रेस 2 में दीपिका पादुकोण और जैकुलीन फर्नाडीज नज़र आएंगी। हालांकि फिल्म में बिपाशा बासु भी एक छोटे से किरदार में नज़र आएंगी। रेस 2 की टैगलाइन है 'बिट्रेयल इज सरवाइवल' (धोखा देना ही जिंदगी है)। रेस 2 भी पहले की रेस की तरह ही एक्शन थ्रिलर होगी लेकिन फिल्म के पोस्टर देखकर यही लगता है कि इसबार की रेस में पहले से ज्यादा एक्शन का डोज़ होगा।

फिल्म में अमीषा पटेल, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम तीनों ही कुछ अलग अंदाज में नज़र आ रहे हैं। साथ ही छोटे नवाब सैफ अली खान भी फिल्म के दौरान बिना शर्ट काफी हॉट नज़र आए। कॉकटेल से सफलता का स्वाद चखने के बाद एक बार फिर से दीपिका और सैफ की हिट जोड़ी को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

फिल्म के सेट पर मिसेज करीना कपूर खान भी कई बार नज़र आईं। साथ ही फिल्म में दीपिका और जॉन के सेक्सी लुक को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। इसके अलावा अमीषा पटेल भी इस फिल्म में काफी सेक्सी लुक में नज़र आएंगी। फिल्म की कुछ अनदेखी तस्वीरें हम आपको भी दिखाते हैं। इन तस्वीरों को देखकर आप को खुद ही अंदाजा हो जाएगा कि ये रेस कितनी सफल होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X