बंटी और बबली 2 के लिए सैफ अली खान ने बढ़ाया कई किलो वजन, अपने किरदार के बारे में भी किया खुलासा

बॉलिवुड अभिनेता सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ी (हम तुम, ता रा रम पम) यशराज फिल्म्स की पूर्णतया रिबूटेड बंटी और बबली 2 में एक बार फिर वापसी कर रही है! इस कॉमेडी फिल्म में सैफ राकेश उर्फ बंटी के किरदार में हैं। इस फिल्म में छोटे से सुस्त शहर, फुरसतगंज में रेलवे टिकट कलेक्टर का किरदार निभाने के लिए उन्होंने चुपचाप कई किलो वजन बढ़ा लिया है।

बंटी के रूप में सैफ एक कॉनमैन से रिटायर हो चुका है। वह रानी मुखर्जी अभिनीत बबली उर्फ विमी के साथ पारिवारिक जीवन बिता रहा है। अपनी पत्नी को प्यार करने और अपने परिवार का पूरा ख्याल रखने के बाद भी राकेश अत्यधिक बोर हो चुका है। छोटे से शहर के सुस्त जीवन ने उसकी फिटनेस को प्रभावित किया है। वह रोमांच चाहता है, वह रगों में वैसी ही एड्रिनेलीन की लहर चाहता है, जैसी लहर वह भारत में अद्भुत कॉन के रूप में महसूस करता था। लेकिन यहां पर वह लकीर का फकीर बनने को मजबूर है।

Bunty Aur Babli 2

सैफ ने बताया, ''ऐसा कोई दिन नहीं गया, जब राकेश को उस रोमांच की कमी महसूस न हुई हो, जो वह महान कॉनमैन बंटी के रूप में महसूस करता था। यद्यपि उसने अपनी पहचान को गुप्त रखा है और विमी के साथ विवाहित जीवन व्यतीत कर रहा है, लेकिन उसे एक्शन की कमी महसूस होती है, उस कॉन की रणनीति की कमी महसूस होती है, जो पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था। वह असल में जो है और जो बनना चाहता है, इस चाहत को दबा देने से उसकी सेहत पर असर हुआ है।''

उन्होंने बताया, ''मुझे कई किलो वजन बढ़ाना पड़ा और फिर अपने टाईट पैकिंग शेड्यूल के कारण तेजी से वजन घटाना पड़ा। अब जब मैं पीछे की ओर देखता हूँ, तो मुझे इस प्रक्रिया से गुजरने की खुशी होती है, क्योंकि राकेश उर्फ पुराने समय का बंटी फिल्म में बिल्कुल वास्तविक दिखता है। वह एक पारिवारिक व्यक्ति है, जिसने लोगों को ठगना छोड़ दिया है। उसका जीवन स्थिर हो गया है। वह चहेता है, उसके संघर्ष सच्चे हैं। वह एक लीजेंड था, लेकिन अब वह कुछ नहीं। वह अपनी पहचान बनाना चाहता है, इसीलिए वह अपने जीवन से निराश है। वह चाहता है कि उसका भी महत्व हो।''

बंटी और बबली 2 एक बेहतरीन फैमिली एंटरटेनर है। इसमें सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी एवं अत्यधिक प्रतिभाशाली नई अभिनेत्री शरवरी मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। यह पूरी दुनिया में 19 नवंबर, 2021 को रिलीज़ होगी। बंटी और बबली 2 का निर्देशन वरुण वी. शर्मा (जिन्होंने वाईआरएफ की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर्स सुलतान और टाईगर जिंदा है में असिस्टैंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था) ने किया है। इस फिल्म में सिद्धांत और शरवरी की नई जोड़ी नए प्रतिभाशाली कॉनमैन, बंटी और बबली के रूप में दिखाई देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X