..................... प्रभास की आदिपुरूष में सैफ अली खान लंकेश रावण, देखिए पोस्टर | Saif Ali Khan plays Lankesh Ravana in Prabhas’ Adipurush by Om Raut, See poster - Hindi Filmibeat

Just In: देखिए आदिपुरूष से लंकेश रावण सैफ अली खान का पोस्टर, प्रभास होंगे राम

ओम राउत के महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट आदिपुरूष में राम के बाद अब सैफ अली खान में लंकेश की खोज पूरी हो चुकी है। ओम राउत ने पोस्टर के साथ एलान किया कि उनकी फिल्म में रावण की भूमिका में होंगे सैफ अली खान। गौरतलब है कि सैफ अली खान और ओम राउत पहले भी तान्हाजी में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए ओम राउत ने बताया कि हमें लंकेश के लिए बहुत ही मज़बूत एक्टर चाहिए था। और सैफ से बेहतर कोई नहीं हो सकता था।

सैफ अली खान ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा - मैं ओम दादा के साथ दोबारा काम करने के लिए काफी उत्साहित हूं। उनके पास बेहद भव्य दृष्टकोण रहता है और ऐसी चीज़ों को निभाने की तकनीकी समझ भी है। मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं।

saif-ali-khan-plays-lankesh-ravana-in-prabhas-adipurush-by-om-raut-see-poster

मैं प्रभास के साथ तलवार लड़ाने को तैयार हूं और ये दानव, दैत्य वाला किरदार करने के लिए मेरे अंदर काफी ऊर्जा है। इस फिल्म को लेकर काफी ज़्यादा खुश हूं।

वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार का भी कहना है कि हम सब सैफ की कास्टिंग को लेकर काफी ज़्यादा उत्साहित हैं। उन्होंने तान्हाजी में उदयभान के किरदार से हम सबके होश उड़ा दिए थे और अब वो अपना स्तर और ऊपर उठा देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X