सैफ अली खान- करीना कपूर की लव स्टोरी का सबसे बड़ा सच आया सामने, एक फोटो से खुला सालों पुराना राज

Saif Ali Khan- Kareena Kapoor love story: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा करीना कपूर और सुपरस्टार सैफ अली खान बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों को देखकर फैंस बहुत प्यार लुटाते हैं, दोनों की लव स्टोरी फैंस को काफी पसंद है। परंतु पहली बार सैफ और करीना की लव स्टोरी के सच से पर्दा उठ चुका है और सालों पुराना सच सबके सामने आ चुका है।
सैफ और करीना की लव स्टोरी की बात करें तो लोगों का मानना है कि कपल को फिल्म टशन की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से प्यार हुआ था, लेकिन सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने सैफ और करीना की लव स्टोरी को लेकर एक नया खुलासा किया है।
दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने रेडिट पर आस्क मी एनिथिंग सेशन किया, इस दौरान उन्होंने यूजर के कई सवालों के जवाब दिए। तो ऐसे में एक यूजर ने सैफ अली खान और करीना कपूर की एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए पूछा कि इस तस्वीर के पीछे की कहानी बताइये, जिसे आपने क्लिक की थी।
फिर से क्या था इसके जवाब में डब्बू रतनानी ने लिखा, 'दोनों पहली बार मेरे स्टूडियो में मिले थे'। इसके अलावा उन्होने जवाब में ये भी लिखा कि 'यहीं वो जगह से जहां से सबकुछ शुरू हुआ था'। जैसे ही डब्बू रतनानी ने यह सच सबके सामने रखा इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया।
तो इससे पहली बार दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत के बारें में लोगों को पता चला। एक फोटो से पुराना सच सामने आ गया। मालूम हो कि करीना कपूर को डेट करने से पहले सैफ अली खान ने एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी रचाई थी। लेकिन सैफ ने अमृता से तलाक के बाद करीना कपूर से शादी कर ली और दोनों आज अपनी जिंदगी में काफी खुश है। अक्सर ही दोनों कपल गोल सेट करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications


