मैं तानाजी में कुछ और करना चाहता था लेकिन मेरे डायरेक्टर को जोकर चाहिए था - सैफ अली खान
तानाजी साईन करने के बारे में सैफ अली खान का कहना है कि मैं कुछ ड्रामा और थियेटर से जुड़ा करना चाहता था। मैं इसे एकदम अलग तरीके से करना चाहता था लेकिन डायरेक्टर इसे जोकर (शायद हॉलीवुड फिल्म) की तरह चाहते थे।
सैफ अली खान की मानें तो ये कहना आसान है लेकिन करना काफी मुश्किल है। आप धीरे धीरे सीखते हैं कि वो लोग कैसे बोलते थे, उनका लहज़ा कैसा था। सबका अपना तरीका होता है। मेरे लिए ये शानदार अनुभव था।

सैफ ने अपने डायरेक्टर की तारीफ करते हुए कहा - मैं ओम राउत का शुक्रगुज़ार हूं कि वो मेरा हाथ पकड़कर इस रोल तक मुझे लेकर गए। और मैं अजय देवगन को भी धन्यवाद करता हूं कि मुझे ऐसा मौका दिया। ये देशभक्ति से भरी हुई फिल्म थी जिसमें सब कुछ था। लेकिन किसी को नहीं लगा था कि ये इतनी सफल हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











