करीना-तैमूर संग सैफ अली खान निकले घूमने, लेकिन क्यों नहीं पहना मास्क? वायरल PICS पर एक्टर का जवाब
हाल में ही सैफ अली खान, करीना कपूर बेटे तैमूर अली खान संग मरीन ड्राइव पर घूमने निकलने थे। जिस सैर के बाद नवाब परिवार को ट्रोल भी होना पड़ा था। ट्रोलिंग का कारण था मास्क न पहनना व कोरोना में बच्चे को लेकर घूमना। सोशल मीडिया पर सैफ अली खान और करीना की ऐसी तस्वीरें सामने आई जिसमें वह कोरोना काल में मास्क के बगैर नजर आ रहे थे। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें खरी खोटी सुनाई। लेकिन इस पूरे मामले की सैफ अली खान ने सच्चाई बताई।
सैफ अली खान ने हाल में ही मुंबई मिरर से बातचीत की। तमाम बातों के साथ उन्होंने मास्क न पहनने वाले वाक्ये की सच्चाई भी बताई। उन्होंने बताया कि सैफ, पत्नी करीना और बेटे तैमूर..तीनों ने ही मास्क लगाया था। लेकिन जब उन्होंने देखा कि आसपास कोई नहीं है तो उन्होंने थोड़ी देर के लिए मास्क उतार दिया। एक्टर ने कहा कि बस वही एक पल था जब हम बाहर परिवार के साथ बाहर निकले थे। 3 महीने से घर में बंद थे।


Click it and Unblock the Notifications











