''मैं अजय देवगन के साथ तानाजी में काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं''
सालों बाद सैफ अली खान और अजय देवगन फिर एक बार साथ आने वाले हैं। पीरियड ड्रामा फिल्म तानाजी में सैफ अली खान निगेटिव किरदार निभाने वाले हैं। सैफ ने फिल्म में काम करने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि मैं अजय देवगन के साथ एक बार फिर काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। वह इस फिल्म को लेकर बहुत कॉफिडेंट हैं। अभी हमने साथ में शूट नहीं किया है। लेकिन मैंने अपनी इंट्रो सीन की शूटिंग कर ली है।
रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण इटली रवाना- 4 दिनों बाद है शादी- देंखे PICS
सैफ फिल्म में उदयभान राथौड़ का किरदार निभाने वाले हैं। बता दें, अजय देवगन ने कुछ महीने पहले ही सैफ को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया था। लेकिन सैफ फिल्म को साइन करने में काफी समय ले रहे थे। दरअसल, कल हो ना हो के बाद सैफ दो हीरो वाली फिल्म करने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेते। लेकिन फिर अजय देवगन ने विश्वास दिलाया कि फिल्म में उनका किरदार दमदार है।

सैफ ने कहा, फिल्म में वीएफएक्स का काफी काम है। पहले मैं इस बार को लेकर डरा हुआ था। लेकिन निर्देशक ओम राउत का वीएफएक्स पर हाथ काफी तगड़ा है। यह बहुत ही बिग बजट प्रोजेक्ट है। इस फिल्म में काम करना मेरे लिए शानदार अनुभव रहा है।
तानाजी में जहां अजय देवगन मुख्य किरदार यानि की तानाजी मालसुरे का किरदार निभाएंगे। वहीं, सैफ होंगे फिल्म के मुख्य विलेन। अजय- सैफ इससे पहले भी कुछ फिल्मों में साथ दिख चुके हैं.. जैसे कि- कच्चे धागे, एलओसी कारगिल और ओंकारा। लिहाजा, इन्हें एक बार फिर एक साथ देखना दिलचस्प होगा।
यह फिल्म यह मराठा योद्धा तानाजी मालसुरे की बायोपिक फिल्म होगी.. तानाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ठ मित्र और वीर निष्ठावान सरदार थे। इन्होंने शिवाजी के साथ कई युद्ध लड़े हैं। खबर है कि अजय देवगन भी तानाजी बायोपिक को 3D में बनाने का प्लान कर रहे हैं। टोटल धमाल के बाद यह अजय देवगन की दूसरी 3डी फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications












