So Sweet.. करीना कपूर तो नहीं.. लेकिन तैमूर के लिए पापा सैफ लेंगे छुट्टी!
सैफ अली खान जनवरी के मध्य तक पितृत्व अवकाश पर रहेंगे। सैफ अब कुछ समय अपने बच्चे के साथ बिताना चाहते हैं।
पिछले ही दिनों एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर नया मेहमान आया है जिसका उन्होंने नाम रखा है तैमूर अली खान। अब खबर है कि सैफ जनवरी के मध्य तक पितृत्व अवकाश पर रहेंगे। सैफ अब कुछ समय अपने बच्चे के साथ बिताना चाहते हैं।

आपको याद दिलाते चलें कि करीना कपूर ने इस 20 दिसंबर को एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है। करीना को ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई। सैफ और करीना ने 2012 में शादी की थी। दोनों ने अपने बेटे का नाम तैमूर अली खान पटौदी रखा है।
''मैं नहीं चाहता कि.. वरूण या कोई भी न्यूकमर अगला गोविंदा बने....''
वहीं आपको बता दें कि तैमूर करीना और सैफ का पहला बच्चा है। वहीं सैफ के अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह के दो बच्चे हैं। एक बेटी का नाम सारा अली खान है तो दूसरा इब्राहीम है।


Click it and Unblock the Notifications