सैफ अली खान ने बेटे इब्राहीम को लेकर बोली ये बात- जल्द हो सकती है फिल्मी सफर की शुरुआत!
इस समय जब सभी सितारों के बच्चे एक बाद एक धमाकेदार डेब्यू कर रहें हैं तो वहीं अब चर्चा मे सैफ अली खान के साहबजादे इब्राहीम भी आ गए हैं। हाल ही में सैफ अली खान बेटे के फिल्मों में डेब्यू को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होने काफी शानदार जवाब दिया। बता दें कि सैफ अली खान ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि, "इब्राहिम बहुत ज्यादा गुड लुकिंग हैं। वो दिखने में मुझसे भी ज्यादा बेहतर हैं।
वो बहुत ही चार्मिंग लड़का है और मुझे लगता है कि मेरे सारे बच्चे एक्टिंग में इंट्रस्टेड हैं।" अब पापा सैफ अली खान ने इतनी बड़ी बात बोल दी है तो ये कहना गलत नहीं होगा कि वो भी काफी जल्दी फिल्मों में दिखने वाले हैं।

हालांकि उनकी बहन सारा अली खान तो पहले ही केदारनाथ से डेब्यू कर चुकी हैं। सैफ अली खान ने कहा कि वो चाहते हैं कि इब्राहीम फिल्मों में आए लेकिन अभी छोटा है और उसको पढाई पूरी करना चाहिए।
इसके बाद वो इब्राहीम का पूरा सपोर्ट करने वाले हैं। सैफ अली खान के घर में सभी सदस्यों को फैंस से काफी ज्यादा प्यार मिलता और इस मामले में छोटे नवाब तैमूर भी पीछे नहीं हैं। फिलहाल इब्राहीम के डेब्यू का भी लोगों को काफी ज्यादा इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications