''मेरी फिल्म भी ईद.. दिवाली पर रिलीज हो.. तो शानदार कमाई करेगी....''
सलमान की ईद.. आमिर खान की दिवाली.. तो शाहरुख की क्रिमसस और अक्षय कुमार की 15 अगस्त.. एक तरह से ये स्पेशल रिलीज डेट्स इन सुपरस्टार्स के लिए फिक्स मानी जाती है। लिहाजा, कोई इनके साथ छेड़छाड़ भी नहीं करता है। सैफ अली खान की मानें तो रिलीज डेट काफी मायने रखती है।
हाल ही में इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने बताया कि अब तक उनके करियर में केवल 'रेस 2' ही हॉलीडे पर रिलीज़ हो पाई है और इस फिल्म को बहुत अच्छी ओपनिंग मिली थी। फिल्म ने पहले दिन ही 13 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी, तो जाहिर है कि रिलीज डेट मायने रखती है।

सैफ ने कहा.. मैं चाहता हूं कि मेरी फिल्में भी हॉलीडे पर रिलीज हों.. ऐसा हो नहीं पाता। वहीं, लगातार फ्लॉप फिल्मों पर उन्होंने कहा, मुझे कहानियां पसंद आती हैं तो मैं फिल्मों को हां कहता हूं। सफलता की गारंटी लेना मुश्किल है।
बहरहाल, यहां जानें आने वाली फिल्में.. जो हॉलीडे पर रिलीज हो रही है-


Click it and Unblock the Notifications











