आउट ऑफ कोर्ट सेटलमेंट चाहते हैं सैफ अली खान

Saif Ali Khan
झगड़ा-फसाद होने और बवाल मचाने के बाद छोटे नवाव अब सुलह करने की तैयारी में हैं। जीं हां हम सैफ अली खान की बात कर रहे हैं जो एनआरआई कारोबारी इकबाल शर्मा के साथ हुए बवाल को सुलझाना चाहते हैं।

सैफ का कहना है कि वो मारपीट को कोर्ट के बाहर ही खत्म करना चाहते हैं। सैफ ने कहा कि जो कुछ भी हुआ उसे वो भूल जाना चाहते हैं और पूरा ध्यान वो अपनी आने वाली फिल्म एजेंट विनोद पर देना चाहते हैं क्योंकि इस फिल्म के जरिये वो निर्माण के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं।

इस फिल्म को अगले महीने रिलीज होना है। फिल्म में उनकी हिरोईन उनकी रीयल लाईफ हिरोईन यानी करीना कपूर ही है। अब फिल्म का प्रमोशन होना है इसलिए वो अपना सारा ध्यान फिल्म के प्रमोशन पर देना चाहते है् इसलिए उनकी इच्छा है कि यह मार-पीट का मामला जल्द से जल्द शांत हो जाये। हालांकि इस तरह के बयान के बाद एनआरआई इकबाल ने टिप्पणी करने से मना कर दिया हैं। इकबाल इस मुद्दे को कोर्ट के बाहर सुलझाने के पक्ष में नहीं हैं।

गौरतलब है कि 22 फरवरी को सैफ अली खान के खिलाफ एनआरआई व्यापारी से मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। सैफ के खिलाफ कारोबारी इकबाल शर्मा ने केस दर्ज करवाया था कि उन्हें सैफ अली खान ने मारा पीटा है। ताज के जैपनीज रेस्टोरेंट में अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गये थें जहां बगल की टेबल पर इकबाल अपने परिवार के साथ बैठे थे।

सैफ की टेबल से काफी शोर हो रहा था जिसके लिए इकबाल ने दो बार शिकायत की जिस पर सैफ ने कहा कि वो कहीं और जाकर बैठ जाये। इसी बात पर बहस हो गयी और सैफ ने इकबाल को पीट दिया। जिसके चलते इकबाल की नाक में चोट लग गयी। और इकबाल के नाक की हड्डी टूट गयी है। इकबाल ने सैफ समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। कहा जा रहा है जिस समय यह वारदात हो रही थी उस समय करीना, करिश्मा और अमृता अरोड़ा भी साथ थीं। सैफ के खिलाफ धारा 325 में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें सैफ को 3000 रूपये में और उनके दोनों दोस्तों को 15000-15000 रूपये की जमानत पर छोड़ दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X