मार्च 2019 से बुक हो जाएंगे सैफ अली खान, फिल्म का नाम है जवानी जानेमन, जानिए डीटेल्स
सैफ अली खान अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट चुके हैं। फिल्म का नाम है जवानी जानेमन और इसे डायरेक्ट करेंगे फिल्मिस्तान फेम नितिन कक्कड़। फिल्म में सैफ अली खान 40 साल के एक आदमी बने हैं जो बड़ा ही नहीं होना चाहता है और अपनी ज़िम्मेदारियों को समझना ही नहीं चाहता है।
फिल्म में सैफ अली खान की बेटी के रोल के लिए एक नए चेहरे की तलाश की जा रही है। माना जा रहा था कि पहले ये रोल सारा अली खान को ऑफर हुआ था लेकिन उन्होॆंने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी। बात की जाए सैफ अली खान की तो लग रहा है कि इस समय वो अपने करियर के बेस्ट समय में चल रहे हैं।

सबसे पहले तो सैफ अली खान बाज़ार में दिखाई देंगे जो कि एक बिज़नेसमैन की कहानी है। इसके बाद सैफ अली खान सेकरेड गेम्स के सीज़न 2 में दिखाई देंगे।
जानिए कुछ सुपरस्टार्स के आने वाले बड़े प्रोजेक्ट -


Click it and Unblock the Notifications