एक और #KhanFilm को मिल गई है हरी बत्ती, आप अपनी डायरी में नोट कर लीजिए
सैफ अली खान काफी समय से वापस गेम में आने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले साल उनकी रंगून ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा और दर्शकों ने भी फिल्म का साथ छोड़ दिया।
वहीं साल के दूसरे हाफ में आई शेफ भी लोगों का दिल जीत नहीं पाई। इस साल उनकी कालाकांडी को तारीफ तो मिली लेकिन दर्शक नहीं मिल पाए।

इस साल उनकी एक और फिल्म बाज़ार, निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित है। फिल्म की रिलीज़ डेट फिलहाल, 24 अप्रैल बताई जा रही है। हालांकि फिल्म पर अभी कोई बात नहीं हो रही है।
अब खबर है कि सैफ अली खान और निखिल आडवाणी की अगली फिल्म बाटला हाउस ऑपरेशन को भी हरी झंडी मिल चुकी है। फिल्म असली घटना पर आधारित है। फिल्म बाटला हाउस के एनकाउंटर पर बनी है।
फिल्म काफी समय से अटकी पड़ी थी क्योंकि फिल्म की कहानी काफी संवेदनशील थी। अब आखिरकार फिल्म को हर उस जगह से पास कर दिया गया है जहां से फिल्म को परमिशन मिलनी थी।
लेकिन बॉलीवुड में और कई ऐसी फिल्में हैं जो अटकी पड़ी हैं -


Click it and Unblock the Notifications











