First LOOK: फिल्म के सेट से लीक हुई KHAN स्टार की तस्वीर.. शानदार!
सैफ अली खान की अगली फिल्म 'शेफ' की सेट से नई तस्वीर लीक हुई है। यह फिल्म 14 जुलाई 2017 को रिलीज होगी।
हालिया रिलीज फिल्म 'रंगून' भले ही फ्लॉप रही हो, लेकिन फिल्म के स्टार सैफ अली खान अपनी अगली फिल्म में व्यस्त हो चुके हैं। जी हां, यहां बात हो रही है फिल्म 'शेफ' की। सैफ अली खान स्टारर यह फिल्म 14 जुलाई 2017 को रिलीज होगी।
शेफ इसी नाम से हॉलीवुड फिल्म की हिंदी रीमेक है। लिहाजा, इस फिल्म का हमें बेसब्री से इंतजार है। वहीं, फिल्म के सेट के लीक हुई यह तस्वीर काफी दिलचस्प है, जहां सैफ फूट स्टॉल जैसी जगह पर खड़े हैं।

फिल्म में सैफ के साथ दिखेंगे रमन राघव 2.0 से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस शोभिता। फिल्म की 95 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। जबकि न्यूयॉर्क में केवल तीन दिनों की शूटिंग बची है।
सैफ ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा- यह एक पिता- बेटे की कहानी है। एक पति- पत्नी के डाइवोर्स की कहानी है। यह फिल्म आज़ादी और दूसरे चांस की कहानी है। कुल मिलाकर यह काफी गहरी फिल्म है।
फिल्म का निर्देशन राजा कृष्णा मेनन कर रहे हैं, जिन्होंने साल 2016 में एयरलिफ्ट जैसी हिट फिल्म दी थी।


Click it and Unblock the Notifications