..................... Saif Ali Khan mimics father-in-law Randhir Kapoor in 'Humshakals' - Hindi Filmibeat

'हमशक्ल्स' में करीना के अब्बाजान रणधीर की कॉपी करेंगे सैफ मियां

इन दिनों सैफ अली खान अपनी आने वाली फिल्म 'हमशक्ल्स' को लेकर चर्चा में हैं, फिल्म में वो तीन किरदारों में नजर आयेंगे जिनमें से एक में वो अपने नये-नवेले ससुर रणधीर कपूर की कॉपी करते नजर आयेंगे जिसे लेकर वो खासे उत्साहित हैं।

फिल्म के दूसरे हीरो रितेश देशमुख और राम कपूर भी बीते जमाने के सुपरस्टार जैसे अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा की कॉपी करेंगे। सैफ, रणधीर कपूर की नकल वाली बात को लेकर काफी उत्साहित हैं।

'हमशक्ल्स' की तस्वीरें

तो वहीं फिल्म के निर्देशक साजिद खान ने साफ किया कि उनकी फिल्म 'हमशक्ल्स' वर्ष 1982 की मशहूर फिल्म 'अंगूर' का रीमेक नहीं है। साजिद ने कहा, "दो साल पहले, जब मैंने फिल्म के बारे में बात की तो खबरें फैलीं कि यह 'अंगूर' का रीमेक है। लेकिन यह रीमेक नहीं है। मैंने एक रीमेक बनाई थी और अन्य रीमेक न बनाने की कसम खाई है।"

गौरतलब है कि साजिद की पिछली फिल्म 'हिम्मतवाला' एक रीमेक थी, जो पूरी तरह असफल रही। उन्होंने कहा, "मैं एक नई तरह की हास्य फिल्म बनाना चाहता था न कि अश्लील फिल्म।" मजेदार फिल्म 'हमशक्ल्स' में सैफ अली खान, रितेश देशमुख और राम कपूर तिहरी भूमिका में हैं। 20 जून को रिलीज हो रही फिल्म में ईशा गुप्ता, बिपाशा बसु और तमन्ना भाटिया भी हैं।

जहां सैफ मियां फिल्म में रणधीर कपूर की कॉपी करने वाले हैं वहीं दूसरी ओर वो महिला के किरदार में भी फिल्म में नजर आयेंगे।

<center></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X