गंदे और भद्दे दिखने की तैयारी में सैफ अली खान
बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान ने अपनी ज्यादातर फिल्मों में अमीर जादे का किरदार निभाया है।हालांकि उन्होंने विशाल भारद्वाज की लोकप्रिय फिल्म ओमकारा में लंगड़ा त्यागी बनकर सबको चौंकाया जरूर था लेकिन फिर भी वो गंवई किरदार में कम ही नजर आते है। लगभग हर फिल्म में वो सूट-बूट से लबरेज नजर आते हैं लेकिन शायद इस बार ऐसा ना हो।
खबर है कि तिंग्माशु धुलिया की फिल्म बुलेट राजा में वो गंदे लुक वाले किरदार में नजर आने वाले हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म का किरदार गंदे कपड़े पहनता है और गंदा दिखता है इसलिए वो भी अब गंदे और भद्दे लुक में नजर आने वाले हैं।
सैफ के हिसाब से कलाकार को जितना कम जाना जाये उतना कम है क्योंकि कम जानने की वजह से वो किसी इमेज में नहीं बंधता है जो कि दर्शकों और कलाकार दोनों के लिए ही बढि़या होता है।
सैफ अली खान ने हालांकि अपने किरदार के बारे में खुलासा नहीं किया बस इतना बोला कि उनकी आने वाली फिल्म बुलेट राजा काफी हटकर फिल्म है जिसमें उनके साथ पहली बार सोनाक्षी सिन्हा काम कर रही हैं।अजीब बात है कि एक तरफ जहां सैफ अली खान तिंग्माशु की फिल्म बुलेट राजा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर उनकी लविंग सिस्टर सोहा अली खान भी धुलिया की फिल्म साहब बीवी गैंगस्टर रिटर्नस से बोल्ड अवतार में अवतरित हो रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












