#PhantomPoster: इंसाफ दिलाने के लिए सैफ की धमाकेदार वापसी
[बॉलीवुड समाचार] सैफ अली खान काफी समय से अच्छी फिल्मों से गायब हैं लेकिन अब लग रहा है कि उन्होंने सारे हिसाब बराबर करने की ठान ली है। कम से कम फैंटम के ट्रेलर से तो ऐसा ही लगा। हालांकि इंडस्ट्री में शुरू में उन्हें किसी ने भी सीरियसली नहीं लिया था। लेकिन दिल चाहता है, हम तुम और ओमकारा से सैफ अली खान ने अपनी इमेज ही बदल डाली।
लेकिन फिर करीना से शादी के बाद ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अच्छी फिल्मों से ब्रेक ले लिया है। लेकिन फैंटम के ट्रेलर में सैफ अली खान चमक रहे थे। और अब फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज़ हुआ है जिसमें सैफ अली खान शानदार लग रहे हैं। उम्मीद है कि ये फिल्म उनका करियर ट्रैक पर वापस ले आएगी।


Click it and Unblock the Notifications
