POSTER: अजय देवगन के बाद, फिल्म 'तानाजी' से सैफ अली खान दमदार लुक हुआ रिलीज

फिल्म तानाजी का ट्रेलर 19 नवंबर को रिलीज किया जाना है। ऐसे में फिल्म के मेकर्स एक एक कर फिल्म के पोस्टर्स और किरदारों के लुक रिलीज कर रहे हैं। तानाजी के किरदार में अजय देवगन के बाद, अब सैफ अली खान का लुक भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में सैफ उदयभान राथौड़ के किरदार में नजर आएंगे। तानाजी 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है।

फिल्म से काजोल का लुक अभी तक रिवील नहीं किया गया है। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अजय देवगन ने सैफ के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा- "उदयभान के दरबार में गलती की माफी नहीं, सिर्फ सज़ा मिलती है.."

saif ali khan

कोई दो राय नहीं कि सैफ इस लुक में काफी खतरनाक दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में उनका किरदार निगेटिव है।लंबे समय के बाद अजय देवगन और सैफ अली खान साथ नजर आएंगे। इससे पहले इन दो सितारों ने कच्चे धागे और ओंकारा जैसी फिल्मों में काम किया है।

गौरतलब है कि तानाजी को 3डी में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के वीएफएक्स पर काफी काम किया गया है। अजय देवगन की अपनी वीएफएक्स कंपनी इस फिल्म पर काम कर रही है।

ओम राउत के निर्देशन में बन रही यह फिल्म मराठा योद्धा तानाजी मालसुरे की बायोपिक होगी। बता दें, तानाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ठ मित्र और वीर निष्ठावान सरदार थे। इन्होंने शिवाजी के साथ कई युद्ध लड़े हैं।

तानाजी ने प्रतापगढ़ का युद्ध भी लड़ा था.. जहां उनकी जान चली गई। बाद में वह किला सिंहगढ़ के नाम से जाना जाने लगा। दिलचस्प बात है कि वह किला मुगल के हाथों से छुड़ाया गया था। लेकिन उस किले के रक्षक राजपूत उदयभान राथौड़ थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X