तैमूर को गोद में लिए दुलार करते पापा सैफ की तस्वीर वायरल..SUPER CUTE
सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ पहली बार तैमूर भी वेकेशन पर निकले हैं। जी हां हाल में ही तैमूर एयरपोर्ट पर अपने पापा की गोद में सोते नजर आए और इस दौरान वो बेहद क्यूट भी लग रहे थे। करीना कपूर खान और सैफ अली खान स्विटजरलैंड वेकेशन के लिए निकले हैं।
[सुपरहिट होगी शाहरूख की 'जब हैरी मेट सेजल'.. फाइनल है.. ये रहा PROOF! ]
अब सैफ अली खान की तैमूर के साथ एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें सैफ तैमूर को गोद में लिए सिर पर किस करते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर वाकई इतनी क्यूट है कि आप भी देखते रह जाएंगे।

तैमूर अली खान सबसे क्यूट स्टार किड्स में से एक हैं जिन्हें लोग देखना पसंद करते हैं। सैफ या करीना भी कभी उन्हें मीडिया से बचाने या छिपाने की कोशिश नहीं करते। सैफ ने हाल में एक इंटरव्यू में कहा भी था कि उन्हें पता है कि लोग तैमूर से कितना प्यार करते हैं।
तैमूर अली खान और सैफ अली खान साथ में ये बिल्कुल परफेक्ट तस्वीर है। करीना कपूर और सैफ दोनों इन दिनों वेकेशन पर है और हमें उम्मीद है कि आगे भी हमें तैमूर की ऐसी तस्वीरें नजर आते रहेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
