सैफ अली खान की ‘कर्तव्य’ में दिखेगा ऐसा रूप, जहां ईमानदारी बनेगी सबसे बड़ा खतरा! जानें कहां देख पाएंगे फ़िल्म?
Saif Ali Khan Kartavya Release Date: सैफ अली खान बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता है और आपको बता दें कि एक बार फिर से वह बहुत ही गंभीर और दमदार किरदार में देखे जाने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'कर्तव्य' जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। जो 15 मई को होगी। जैसे ही फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हुआ वैसे ही सोशल मीडिया पर यह चर्चा में आ गई क्योंकि इसमें सिर्फ एक पुलिस ऑफिसर की कहानी ही दर्शाई नहीं गई है बल्कि उस इंसान की जंग भी दिखाई गई है जो सही और गलत के बीच में फंस जाता है।

इस फिल्म को पुल के द्वारा लिखा गया है और डायरेक्ट भी उन्हीं के द्वारा किया गया है। इससे पहले वो 'भक्षक' जैसी चर्चित फिल्म बना चुके हैं। फिल्म को Red Chillies Entertainment के बैनर तले गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है।
परिवार और फर्ज के बीच फंसे दिखेंगे सैफ अली खान
'कर्तव्य' फिल्म की कहानी में एक ऐसे पुलिस अधिकारी को दिखाया गया है जो अपने फर्ज को निभाने की पूरी कोशिश करता है। लेकिन इसी दौरान वह एक ऐसी दुनिया में पहुंच जाता है जहां हर फैसला उसकी निजी जिंदगी पर असर डालने को तैयार रहता है। फिल्म में सैफ अली खान का किरदार अपराधियों से ही नहीं बल्कि अपने भीतर चल रही लड़ाई से भी जूझता हुआ नजर आता है।
जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती चली जाती है वैसे-वैसे सही और गलत की रेखा और भी ज्यादा धुंधली होने लग जाती है। इसी के चलते फिल्म सिर्फ एक क्राईम ड्रामा बनकर नहीं रह जाएगी बल्कि यह इंसान की अंतरात्मा, अपराधबोध और सत्ता के दबाव पर भी सवाल खड़े करती है।
फ़िल्म 'कर्तव्य' की स्टारकास्ट
फिल्म में सैफ अली खान के अलावा रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन और मनीष चौधरी जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। सबसे खास बात तो यह है कि सौरव द्विवेदी इस फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले हैं जिसे लेकर काफी ज्यादा एक्साइटमेंट भी बनी हुई है।
फिल्म की स्टार कास्ट को देखकर साफ पता चलता है कि इसमें अभिनय का स्तर काफी ज्यादा मजबूत दिखाई देने वाला है। खासकर संजय मिश्रा और रसिका दुग्गल जैसे कलाकार अपने रियलिस्टिक एक्टिंग स्टाइल के लिए काफी पसंद किए जाते हैं। जो फिल्म को और भी ज्यादा असरदार बनाने में मदद करेंगे।
रेड चिलीज और नेटफ्लिक्स की बड़ी साझेदारी
फिल्म को लेकर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सीईओ वें मैसूर ने कहा कि 'कर्तव्य' एक ऐसी कहानी है जो लोगों को लंबे वक्त तक सोचने पर मजबूर कर देगी। उनकी मां ने तो फिल्म में दिखाए गए सवाल बहुत ही आसान नहीं है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत होगी।
वहीं नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजिनल फिल्म्स डायरेक्टर रुचिका कपूर शेख ने भी इस फिल्म की खूब तारीफ की है और कहां है कि यह कहानी सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि समाज की कई सच्चाइयों को उजागर करती है। उन्होंने यह भी बताया कि भक्षक के बाद में पुलकित के साथ में यह उनकी दूसरी बड़ी साझेदारी होने वाली है।
कब और कहां देखें फिल्म?
सैफ अली खान स्टारर 'कर्तव्य' 15 मई 2026 से सिर्फ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। OTT दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर अभी से काफी उत्साह देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि रिलीज के बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन सकती है।


Click it and Unblock the Notifications