पापा सैफ की गोद में सोते नजर आए तैमूर..निकले पहले वेकेशन पर
सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ पहली बार तैमूर भी वेकेशन पर निकले हैं। जी हां कल तैमूर एयरपोर्ट पर अपने पापा की गोद में सोते नजर आए और इस दौरान वो बेहद क्यूट भी लग रहे थे। करीना कपूर खान और सैफ अली खान स्विटजरलैंड वेकेशन के लिए निकले हैं।
[ फाइनल है ये धमाकेदार सीक्वल.. लेकिन सलमान खान REPLACE ]
हमेशा की तरह तैमूर अली खान काफी क्यूट लग रहे थे और आप भी उनकी तस्वीरों से नजर नहीं हटा पाएंगे। मम्मी पापा के साथ तैमूर पहली बार वेकेशन के लिए निकले हैं और सारी तस्वीरें देखने लायक है।

करीना कपूर अक्सर अपनी काम की वजह से देश के बाहर जाती रहती हैं लेकिन तैमूर काफी छोटे हैं और मौसम की वजह से उन्हें लेकर नहीं जाती थी। अब तैमूर 7 महीने के हो गए हैं और वो भी छुट्टियां इंज्वॉय कर सकते हैं। करीना कपूर भी इस दौरान काफी खुश नजर आ रही थीं।
तैमूर अली खान सबसे क्यूट स्टार किड्स में से एक हैं जिन्हें लोग देखना पसंद करते हैं। सैफ या करीना भी कभी उन्हें मीडिया से बचाने या छिपाने की कोशिश नहीं करते। सैफ ने हाल में एक इंटरव्यू में कहा भी था कि उन्हें पता है कि लोग तैमूर से कितना प्यार करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications

