..................... Saif Ali Khan | Kareena Kapoor | Support | Assault Case | Iqbal | सैफ अली खान | करीना कपूर | सपोर्ट | झगड़ा | इकबाल - Hindi Filmibeat

सैफ एक सभ्य इंसान हैं, इकबाल ने उकसायाः करीना

By Super

saif ali khan
सैफ अली खान और इकबाल शर्मा के बीच मारपीट मामले में अब करीना कपूर ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने सैफ का बचाव करते हुए कहा कि मैंने अभी तक इस मामले में कुछ नहीं कहा लेकिन मुझे लग रहा है कि इस पूरे मामले को एक तरफा ही देखा जा रहा है वो भी सैफ को कसूरवार मानते हुए।

करीना का कहना है कि मुझे यह समझ नहीं आता कि कोई अपनी टूटी नाक और जबड़े के साथ काफी देर तक टीवी पर कैसे बोल सकता है। इकबाल ने सैफ को को उकसाया, शुरू से सैफ किसी झगड़े में नहीं पड़ते। खासकर तब जब उनके साथ लेडीज हों। हम तो ताज में अपनी टेबल पर बैठकर डिनर कर रहे थे तभी इक़बाल वहां आए और जोर जोर से चिल्लाने लगे।

उस समय वहां केवल हमारा और इक़बाल शर्मा का ही ग्रुप था जो अलग अलग टेबल पर बैठा था। हम तो अपने में ही मस्त थे, और इतनी जोर जोर से बातें भी नहीं कर रहे थे। इकबाल बेवजह ही सैफ पर जोर जोर से चिल्लाने लगे। इसके लिए हमने सॉरी भी बोला मगर फिर इकबाल भड़कने लगे।

करीना ने कहा कि इकबाल और सैफ के बीच लड़ाई तब भड़की जब इकबाल वाशरूम से निकल रहे थे और सैफ रेस्तरां से नीचे जा रहे थे। फिर इकबाल ने सैफ को धक्का मारा और उनके ससुर ने भी मारा पीटी शुरू कर दी। तभी उस समय हमारे ग्रुप के दो सदस्यों शकील और बिलाल ने ऐसा होता देख हमारी मदद के लिए दौड़े।

इकबाल ने सैफ पर अपने ससुर की पिटाई का आरोप भी लगाया है इस पर करीना ने कहा, सैफ बड़ों की रसपेक्ट करना अच्छे से जानते हैं। वह कभी भी किसी सीनियर सिटिजन पर हाथ नहीं उठा सकते। मैं यह सब इसलिए नहीं कह रही हूं कि मैं और सैफ रिलेशनशिप में हैं बल्कि इस पूरी घटना के समय मैं वहां मौजूद थी।

सैफ को मीडिया के सामने पूरी तरह से गलत ठहराया जा रहा है इसलिए मैं ऐसा क ह रही हूं। यह गलत है कि आप किसी भी एक घटना का एक ही पक्ष देखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X