बहुत जल्द मेरी भाभी बन जाएंगी करीनाः सोहा
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान अपने भाई सैफ अली खान की शादी को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इनकी ये खुशी अब तो छुपाए नहीं छुप रही है। खबर तो यह भी आ रही है कि दोनों की काफी अच्छी जमती है।
सोहा ने सैफ और करीना की शादी की पुष्टि करते हुए बताया कि फिल्म एजेंट विनोद के रिलीज हो जाने के बाद वे दोनों शादी कर सकते हैं। वास्तव में सोहा सैफ और करीना के रिश्ते को लेकर बहुत खुश हैं। वैसे भी मीडिया में इस तरह की खबरे काफी दिनों से है की सैफीना अप्रैल के आस पास शादी कर सकते हैं।
वैसे आज कल सोहा भी काफी खुश दिखाई दे रही हैं इन दिनों हर समय वो कुणाल खेमु के साथ ही नजर आती हैं। सैफ और करीना की शादी के बाद तो सोहा का ही नंबर है और सोहा ने पहले ही कुणाल तो चुन लिया है। कहीं ऐसा तो नहीं की सोहा ने मन ही मन भाई सैफ के रास्ते पर आगे बढ़ने का मन बना लिया है। और वो बस इन दोनों की शादी का ही इंतजार कर रही हो?


Click it and Unblock the Notifications