सैफ-करीना के संगीत समारोह का देखें वीडियो
सैफ-करीना कल यानी 16 अक्टूबर को पति-पत्नी बन जायेंगे लेकिन सात फेरों के बंधन में बंधन में बंधने से पहले दोनों ही सितारे हर रस्म को शिद्दत से निभाना चाहते हैं। इसी सिलसिले में मुंबई के बांद्रा में करीना-सैफ का संगीत समारोह हुआ जिसमें बॉलीवुड के नामचीन लोग शामिल हुए। हालांकि यह समारोह काफी कम लेकिन खास लोगों के लिए था।
करीना हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं उन्होंने मनीष मल्होत्रा का डीजाइन किया हुआ पीले रंग का सरारा पहन रखा था तो वहीं सैफ मियां सफेद रंग के खूबसूरत लिबास में किसी से कम नहीं लग रहे थे।
आपको बता दें कि शादी के लिए तो करीना वो ही लहंगा पहनेंगी जो कि उनकी सासू मां शर्मिला टैगोर ने अपनी शादी में पहना था लेकिन सैफ अली खान अपनी शादी में गोल्डन कलर की अचकन और पगड़ी को पहनने वाले हैं। सैफ की शादी का जोड़ा राघवेंद्र राठौर तैयार कर रहे हैं। मालूम हो कि सैफ-करीना कल यानी कोर्ट मैरज करेंगे जहां वहां केवल कैजु्अल लुक में नजर आयेंगे। लहंगा और शेरवानी तो दावत ए वलीमा के लिए तैयार किया जा रहा है जो कि गुडगांव के पदौदी पैलेस में 18 अक्टूबर को होगा।
क्लिक कीजिये और देखिये सैफ-करीना के संगीत समारोह का वीडियो और जानिये किसने क्या किया?


Click it and Unblock the Notifications
