सैफ और करीना की एजेंट विनोद की शूटिंग हुई पूरी

'एक हसीना थी' और 'जॉनी गद्दार' जैसी फिल्में बना चुके राघवन ने बताया कि सैफ व करीना के साथ मेरी शूटिंग पूरी हो गई है। सैफ और करीना ने मेरी फिल्म के लिए अंतिम शूटिंग 24 दिसम्बर को पूरी की थी और फिर वे छुट्टियों के लिए निकल गए थे। अब शूटिंग के बाद का सारा काम शुरू किया जा चुका है।
खबर ये भी आ रही थी कि करीना और सैफ मार्च के लास्ट वीक में या अप्रैल के फर्स्ट वीक में शादी कर लेंगे। लेकिन दोनों के शेड्यूल को देख कर तो नहीं लगता कि ये शादी इतनी जल्दी हो पाएगी। क्योंकि दो दोनों अभी आराम फरमा रहे हैं लेकिन आते ही करीना फिल्म हिरोईन की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी।
इस फिल्म की अगली शूटिंग फरवरी के अंत से लेकर मार्च मध्य तक होगी। 'एजेंट विनोद' के प्रमोशन का भी काम है। हो सकता है कि एजेंट विनोद के प्रदर्शन के तुरंत बाद ये दोनों विवाह के बंधन में बंध जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications