..................... Saif Ali Khan | Kareena Kapoor | Ritesh-Genelia wedding | सैफ अली खान | करीना कपूर | रितेश-जेनेलिया की शादी - Hindi Filmibeat

अब हर कोई कर रहा है सैफ-करीना की शादी का इंतजार

saif-kareena
बॉलीवुड के लव बर्ड्स रितेश और जेनेलिया तो शादी के बंधन में बंध गए अब सबकी नजर करीना कपूर और सैफ अली खान की जोड़ी पर आ कर रूक गई है। हर कोई अब इसी सोच में है कि यह जोड़ा कब शादी के बंधन में बंधेगा। वैसे तो कहा यह जा रहा है कि ये दोनों अगले हफ्ते सगाई करने वाले हैं।

जी हां इस शादी के बाद सैफ और करीना की शादी का इंतजार हर किसी को बड़ी ही बेसब्री से होने लगा है। यह जोड़ा रितेश और जेनेलिया की शादी के रिसेप्शन पर साथ ही पहुंचा था। इस पार्टी में सैफ के होने वाले ससूर रणधीर कपूर भी सैफिना के साथ ही नजर आए।

वैसे बेबो अक्सर सैफ के साथ ही दिखाई देती है लेकिन अभी तक इन्होंने अपनी शादी की प्लानिंग को पूरी तरह से छुपा कर ही रखा है। इन दोनों ने कहा था कि हो सकता है उनकी फिल्म एजेंट विनोद के बाद ये दोनों सबको बहुत ही बड़ा सरप्राइज दे दें। सैफ की बहन सोहा अली खान ने भी मीडिया के सामने कहा था कि करीना बहुत ही जल्द मेरी भाभी बन जाएंगी।

सैफ और करीना हम आपको यही कहेंगे की बॉलीवुड एक शहनाई तो बज ही गई है, लगे हाथ आप दोनों भी सात फेरे ले ही लिजिए वो कहते हैं ना शुभ काम में देरी नहीं करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X