16 नहीं 17 अक्टूबर को होगी सैफ करीना की शादी!

By Sonika

Saif Ali Khan and Kareena Kapoor
सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी से ज्यादा उलझने शायद ही आज तक किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी की शादी में रही होंगीं। ये एक ऐसी शादी है जिसमें दूल्हा और दुल्हन के नाम के सिवा कुछ भी फिक्स नहीं है। पहले तो सैफ अपनी शादी को लेकर किसी भी तरह की खबर देने से बचते रहे और अपनी शादी से जुड़ी नयी नयी कहानियां सुनाकर हर किसी को कन्फ्यूज करते रहे और अब जब हर कोई 16 अक्टूबर को उनकी शादी की फिक्स डेट मानकर आराम से बैठा है तो बेबो अपनी शादी को लेकर किसी भी तरह की कमिटमेंट करने से बच रही हैं।

खबर ये भी है कि सैफ करीना की शादी 16 अक्टूबर को नहीं बल्कि 17 अक्टूबर को होगी और शादी के बाद के सभी कार्यक्रम रिसेप्शन वगैरह उसके कुछ दिनों बाद मुंबई और दिल्ली में होंगे। दूसरी तरफ करीना ने अभी तक अपनी शादी को लेकर किसी भी तरह की कोई पॉसिटिव बात नहीं की है। वो अभी भी अपनी पुराना डायलॉग दोहरा रही हैं "शादी तभी होगी जब होनी होगी और जब ये होगी तो हम पूरी दुनिया को बता देंगे।"

अब करीना कपूर की इस बात से कोई क्या अंदाजा लगाएगा क्या करीना अपनी और सैफ की शादी को मोस्ट कॉफिडेंशियल शादियों में रखना चाहती हैं? या फिर वो नहीं चाहतीं की उनकी शादी में किसी तरह की कोई मुश्किल आए इसलिए वो अपनी शादी की तैयारी गुपचुप तरीके से कर रही हैं? खैर जो भी हो पर सैफ की मां शर्मिला टैगोर ने तो ये कह दिया है कि अक्टूबर माह में ही सैफ करीना एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे और उन्ही की बात को सच मानते हुए हर कोई इंतजार कर रहा है अक्टूबर माह का।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X