मुसीबत में पड़ गयी करीना-सैफ की शादी
ऐसा लग रहा की जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले कपल सैफ अली खान और करीना कपूर बहुत ही बुरे दौर से गुज़र रहे हैं। खबर है की हाल ही में सैफ के खिलाफ चार्जशीट फाइल की गयी है इस चार्जशीट में एन आर आइ बिजनेस मैन इकबाल शर्मा के साथ कुछ महीने पहले मुंबई के होटल में सैफ के साथ हुए झगड़े के बारे में कहा गया है।
सैफ की कुछ महीनों 22 फरवरी को पहले इकबाल शर्मा के साथ ताज होटल के एक रेस्टोरेंट में लड़ाई हुई थी। ऐसा कहा गया की उस वक़्त सैफ शराब के नशे में थे। बताया गया की सैफ करीना कपूर और अपने कुछ दोस्तों के साथ ताज होटल में पार्टी करने गए थे और उसी वक़्त ये हादसा हुआ। एक डेली न्यूज़पेपर के मुताबिक कोलाबा के एक पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर ने ये बात बताई है की चार्जशीट के फाइल होने के बाद सैफ को कोर्ट में उपस्थित होना पड़ेगा।
सैफ और करीना अगले कुछ दिनों में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक पटौदी खानदान इस शादी को शानदार बनाने में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। पूरा परिवार चाहता है की ये शादी बॉलीवुड की अब तक की यादगार शादी हो। उनके शादी के कार्ड भी छापकर बांटे जा चुके हैं लेकिन लग रहा है की इस क़ानूनी पचड़े में पड़ने के बाद इस कहीं इस शादी का सारा मज़ा किरकिरा न हो जाए। फिलहाल तो इस बात को लेकर सैफ या करीना ने किसी तरह की कोई टिप्पड़ी नहीं की है लेकिन अगर ये बात आगे बढती है तो सैफ को ज़रूर कुछ सॉलिड एक्शन लेना होगा।


Click it and Unblock the Notifications












