करीना,सैफ की अवैध बीवी है...
सैफ-करीना भले ही पति-पत्नी हो गये हैं लेकिन हम करीना को कभी भी सैफ की पत्नी नहीं मान सकते हैं और बिना शादी के कोई लड़की अगर किसी लड़के साथ रहती है तो उसे क्या कहते हैं इस बारे में आप सभी लोग जानते हैं। यह कहना है चांद तारा मसजिद के मौलवी मोहम्मद नायाब खां का। जिन्होंने कहा कि जब दारूलउलूम ने सैफ-करीना की शादी को जायज नहीं ठहराया है तो हम कैसे ठहरा सकते हैं। यह शादी इस्लामी रूप से वैध नहीं है।

उलूम के मुताबिक सैफरीना की शादी को इस्लामिक मान्यता नहीं मिल सकती है क्योंकि करीना ने बिना इस्लाम अपनाये सैफ के साथ शादी की है इसलिए वो सैफ की बेगम नहीं हुई और इस तरह का रिश्ता ना तो इज्जत के लायक है और ना ही मंजूरी के लायक और तो और उलूम ने तो करीना के लिए कह दिया कि उन्होंने खास कारण से सैफ से शादी की है, वो उनसे प्रेम नहीं करती है।
जरुर देखें: सैफ-करीना का शानदार कार कलेक्शन


Click it and Unblock the Notifications