‘जहांगीर’ रखा है सैफ-करीना ने छोटे बेटे का नाम! तैमूर के नाम पर हुआ था बवाल

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के पहले बच्चे का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। जिसका नाम दोनों ने तैमूर रखा। तैमूर अली खान के नाम काफी बवाल हुआ था। ट्रोलर्स ने इस नाम को भारत पर आक्रमण करने वाले शासक से जोड़ा। उस दौरान सैफ और करीना को सफाई तक देनी पड़ गई थी।

अब फरवरी में करीना कपूर ने दूसरे बेटे को जन्म दिया। पिछले कई महीने से सैफ अली खान और करीना कपूर के छोटे बेटे का नाम जानने के लिए फैंस आतुर हो रहे थे। अब जाकर करीना और सैफ के छोटे बेटे का नाम सामने आ गया है।

 Kareena Kapoor Khan

सैफ अली खान और करीना कपूर खान 21 फरवरी को दूसरे बेटे के पेरेंट्स बने। तबसे करीना और सैफ ने बच्चे का नाम जाहिर नहीं किया था। आखिरकार आज इस रहस्य से पर्दा उठ गया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक करीना कपूर के दूसरे बेटे का नाम जहांगीर है।

करीना ने छोटे बेटे का निक नाम जेह

करीना ने छोटे बेटे का निक नाम जेह


इससे पहले ये सामने आया था कि करीना ने छोटे बेटे का निक नाम जेह रखा है। करीना ने हाल में ही अपनी किताब 'करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबिल: द अल्टीमेट मैनुअल फॉर मॉम्स-टू-बी' बुक को लॉन्च किया। इस किताब की को-राइटर अदिति शाह भीमजयानी हैं।

करीना ने भी अपने निजी अनुभव शेयर किए हैं

करीना ने भी अपने निजी अनुभव शेयर किए हैं

करीना कपूर ने इस किताब में प्रेग्नेंसी की अलग अलग स्टेज और डिलिवरी के बाद क्या होता है उसकी जानकारी मिलती है। इस किताब के ज्यादातर हिस्से प्रेग्नेंसी जानकारों ने लिखे हैं। साथ ही करीना ने भी अपने निजी अनुभव शेयर किए हैं। इस किताब के कुछ पन्नों में करीना ने दूसरे बच्चे जेह का ज़िक्र किया है।

जेह (जहांगीर) की तस्वीर

जेह (जहांगीर) की तस्वीर

इस किताब के अंत में करीना कपूर खान हैरान कर देती हैं। किताब के आखिरी पन्नों में करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी और उसके बाद की तस्वीरें हैं। इसके साथ ही वे फ़ोटो के कैप्शन में बताती हैं कि उन्हें दूसरे बच्चे का नाम जहांगीर हैं। इस किताब के आख़िरी पन्ने में जेह (जहांगीर) की तस्वीर शेयर की गई है।

सबसे फेमस स्टार किड

सबसे फेमस स्टार किड

करीना और सैफ के लाडले तैमूर को भला कौन नहीं जानता। अपनी क्यूटनेस से फैंस को दीवाना बनाने वाले तैमूर की एक झलक के लिए लोगों को इंतजार रहता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X