Saif Kareena: नवाब को बाहों में भरे करीना कपूर ने दिया ऐसा पोज, पटौदी कपल की रोमांटिक तस्वीर का बवाल

Saif kareena Romantic Photo: बी टाउन का रॉयल कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान आए दिन अपनी कैमिस्ट्री और बॉन्डिंग को लेकर छाए रहते हैं। अब एक बार फिर से सैफ करीना की लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में इस पटौदी कपल का बेहतरीन अंदाज देखने को मिल रहा है।
सामने आई इस तस्वीर में सैफ करीना अपने घर में एक दूसरे के साथ सुकून भरे पल बिताते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सैफ करीना एक दूसरे के साथ कंफर्टेबल दिखाई दे रहे हैं। जहां करीना नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं तो वहीं सैफ उनके साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सैफ और करीना की ये तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इसके साथ ही लोग उनकी इस तस्वीर पर जमकर लाइक और शेयर की बरसात कर रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस इस दौरान इस कपल की और भी प्राइवेट लम्हों की तस्वीरों की डिमांड कर रहे हैं।
करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक हॉट और बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही करीना अपने फैमिली अप्डेट्स और प्रोफेशनल अप्डेट्स भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
कई लोग करीना की अदाओं पर मर मिटे हैं। 42 साल की उम्र भी करीना कपूर आज की तमाम अभिनेत्रियों को खूबसूरती और बोल्डनेस के मामले में टक्कर देती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर को आखिरी बार आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था। अभी कुछ वक्त पहले करीना लंदन में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही थीं. जिसके बारे में जल्द ही खुलासा होगा।


Click it and Unblock the Notifications