सैफ अली खान के घर हमले के बाद देर रात का वीडियो, खौफ में बदहवास दिखीं करीना कपूर खान

Saif Ali Khan House Video

Saif Ali Khan House Video Post Attack: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान के घर पर देर रात हुए हमले से पूरी फिल्म इंडस्ट्री हिल गई है। इसी बीच सैफ अली खान खान के घर के सबसे पहले विजिअल सामने आए है। ये वीडियो हमले के बाद का है। हमले के बाद पूरे घर परिवार में खौफ का माहौल है।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान करीना कपूर खान काफी डरी सहमी दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही अपने स्टाफ के साथ मामले की जांच परख कर रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस सैफ के लिए दुआएं करते दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सैफ की न्यूरो सर्जरी हो गई है। उनके शरीर से दो से तीन इंच लंबा शार्प ऑब्जैक्ट निकाला गया है। यह चाकू का ही हिस्सा बताया जा रहा है। अब सैफ अली खान की कॉस्मैटिक सर्जरी की जा रही है। इस हमले में सैफ अली खान की हाउस हेल्प भी घायल हुई हैं। हाउस हेल्प को मामूली चोटें आई हैं। सूत्रों का कहना है कि घर में एक Duct थी, जो बेडरूम के भीतर खुलती थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि ऐसी संभावना है कि इसी Duct से चोर घर में घुसे थे।

सैफ अली खान और करीना कपूर की टीम ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया है कि सुबह 2:30 से 3 बजे के करीब चोरों ने एक्टर पर हमला कर दिया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। बयान में पुष्टि की गई कि चोरों से बचने के दौरान सैफ घायल हो गए थे और उन्हें तुरंत चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनका ट्रीटमेंट जारी है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X