तैमूर के बाद करीना-सैफ के छोटे बेटे जहांगीर के नाम पर विवाद, ट्विटर पर ट्रोल

करीना कपूर खान और सैफ अली खान तैमूर के बाद छोटे बेटे के नाम को लेकर फिर से विवादों में हैं। करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने बड़े बेटे का नाम तैमूर रखा था, उस दौरान दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। तैमूर एक तुर्की क्रूर शासक था। इसी वजह से उन्हें बड़े शहजादे के नाम को लेकर आलोचना सहनी पड़ी थी। अब एक बार फिर कई साल बाद उन्हें इसी कारण से ट्रोल होना पड़ा। दरअसल हाल में ही करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे बेटे का नाम सामने आया। ये नाम है जहांगीर।

सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान और सैफ अली खान को जहांगीर नाम के चलते ट्रोल होने पड़ा। मुगल शासक के नाम पर छोटे नवाब का नाम रखना उन्हें मंहगा पड़ा। ट्विटर पर सैफ अली खान ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग पर ढेर सारे पोस्ट हैं जो करीना और सैफ की कसकर आलोचना करते हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी निजता का वास्ता देकर उनका बचाव किया।

jehangir

बता दें हाल में ही करीना कपूर की प्रेग्नेंसी पर एक किताब रिलीज हुई थी। जिसके जरिए उनके दूसरे बेटे का नाम उजागर हुआ। इस किताब में करीना और सैफ के छोटे बेटे का नाम जहांगीर बताया गया है। इससे पहले करीना के छोटे बेटे का निक नेम जेह सामने आया था।

तैमूर के समय सैफ अली खान ने बचाव में कहा था कि वह इतिहास से परिचित है। तुर्की का क्रूर शासक तिमूर था। जबकि उन्होंने बेटे बेटे का नाम तैमूर रखा है।तैमूर का मतलब लोहा होता है।

 बेटे के नाम पर करीना सैफ ट्रोल

बेटे के नाम पर करीना सैफ ट्रोल

''आपको करीना कपूर खान और सैफ अली खान की पसंद से कोई लेना-देना नहीं है, यह उन पर निर्भर है कि वे अपने बेटे का नाम क्या रखते हैं।अगर उन्हें हिंदुओं और सिखों के प्रति कुछ सहानुभूति या सम्मान होता तो वे अपने बेटों का नाम #तैमूर, #जहाँगीर या औरंगज़ेब आदि के नाम पर नहीं रखते।''

 हिंदुओं और सिखों को नीचा दिखाने की कोशिश

हिंदुओं और सिखों को नीचा दिखाने की कोशिश

करीना कपूर खान अपने बेटों का नाम कलाम, जाकिर या कुछ और भी तो रख सकती हैं। लेकिन तैमूर और जहाँगीर ही क्यों? यह हिंदुओं और सिखों को नीचा दिखाने की कोशिश है। ऐसा लगता है कि करीना और सैफ अली खान मुगल नाम से एक IPL टीम लॉन्च करने जा रहे हैं।

गोडसे तक पहुंची कहानी

गोडसे तक पहुंची कहानी

एक यूजर ने लिखा, जब वे (करीना कपूर खान-सैफ अली खान) अपने बच्चों का नाम तैमूर और जहांगीर रख सकते हैं तो हम गोडसे क्यों नहीं?

ट्रोलर्स ने तीसरे बच्चे का नाम भी रख दिया

ट्रोलर्स ने तीसरे बच्चे का नाम भी रख दिया

एक यूजर ने लिखा, सैफ ने पहले बच्चे का नाम तैमूर रखा, दूसरे बच्चे का नाम जहांगीर रखा तो क्या वह तीसरे बच्चे का नाम जिन्ना रखेंगे?

कंगना रनौत के फैंस क्या बोल गए

कंगना रनौत के फैंस क्या बोल गए

"आज तैमूर और जहांगीर पैदा किए है, कल को औरंगजेब भी हो सकता है, हमारी मानसिकता में महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी जैसे योद्धा महान है और इनकी मानसिकता में तैमूर, जहांगीर, औरंगजेब जैसे हत्यारे जिन्होंने लाखों हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया है।"

कुछ ने दिया सैफ-करीना का साथ

कुछ ने दिया सैफ-करीना का साथ

एक यूजर ने करीना और सैफ का साथ दिया। वह कहते हैं, "क्यों सब मूर्खों की तरह रो रहे हैं, क्योंकि सैफ ने अपने बेटे का नाम जहांगीर रखा है, यह उनकी इच्छा है जैसे आप अपने बच्चे को भगवान के समान नाम देते हैं तो उन्होंने क्या गलत किया, यह सिर्फ एक नाम पर इतना बवाल क्यों। अपना घर तो देखा नही जाता दूसरो के घर मे क्या हो रहा है वो ज्यादा जरूरी है।"

तुम्हें जीजा से क्या प्रॉब्लम है- मीम्स

तुम्हें जीजा से क्या प्रॉब्लम है- मीम्स

करीना कपूर को लेकर इस तरह के मीम्स भी देखने को मिले। सैफ को ट्रोल करने पर करीना के डायलॉग को एडिट करके शेयर किया गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X